Kailash Kher News: वो आए तो भी सुकूं ना आए तो भी सुकूं, दर्द में दर्द का ऐहसास नहीं होता, देखिए सिंगर का दिल को छू लेने वाला इंटरव्यू…

Kailash Kher Latest Podcast: मशहूर गायक व संगीतकार कैलाश खेर का नाम आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। वैसा भी होता है और अंदाज़ जैसी फिल्मों के मशहूर गानों अल्लाह के बंदे और रब्बा इश्क न होवे से कैलाश खेर ने लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई है। इसके बाद सूफी और भक्ती गीतों को भी अपनी आवाज से सजाया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है और शोहरत की बुलंदी पर पहुंचाया है। कैलाश खेर ने अपनी शुरूआती पढ़ाई और स्नातक की शिक्षा दिल्ली से ली और साथ ही साथ संगीत में भी पारंगत होते रहे। कैलाश खेर ने लहरें से बातचीत में बताया कि स्नातक करने के बाद उन्हे समझ में नहीं आ रहा था कि वो क्या करें।

ओ सिकंदर ओ सिकंदर सिंगर ने आगे कहा कि फिर वो रोजी रोटी की तलाश में दूसरे शहरों यहां तक कि विदेश में चले गए। विदेश जाने के बाद वहां उनका मन नहीं लगा और फिर दिल्ली वापस आ गए। इसके बाद कैलाश खेर ने संगीत के क्षेत्र में कुछ कर गुजरने की ढानी और 2001-2002 के आसपास मुंबई आ गए। यहां कुछ दोस्तों की पहचान से थोड़ा बहुत काम मिलने लगा, लेकिन वो रोजी रोटी के लिए काफी नहीं था। इस दौरान कैलाश खेर को फिर धीरे धीरे अच्छे टीवी,रेडियो के विज्ञापन व जिंगल्स मिलने लगे। जिससे कैलाश की लाइफ पटरी पर आने लगी।

इसी दौरान कैलाश खेर ने दो फिल्मों अंदाज़ और वैसा भी होता है के लिए दो गाने रब्बा इश्क न होवे और अल्लाह के बंदे रिकॉर्ड किए। ये फिल्में जब 2003 में रिलीज हुई, तो कैलाश खेर की आवाज़ में गाए, इन दोनों गीतों की कामयाबी ने उन्हे लोगों की नजर में ला दिया और फिर कैलाश खेर धीरे धीरे सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए। अपनी अलग आवाज़ की कशिश और सूफीज्म के प्रतीक के रूप में सुखविंदर सिंह व दूसरे नामचीन गायकों की श्रेणी में कैलाश खेर का नाम लिया जाने लगा। यहां तक कि कैलाश ने राहत फतेह अली खान के साथ भी अपनी जुगलबंदी की।

कैलाश खेर ने फिर दूसरे मशहूर गायकों व संगीतकारों के साथ जुगलबंदी के अलावा अपना खुद का एक बैंड कैलाशा करके बनाया और लोगों के बीच जाकर सूफीज्म का रंग जमाया। लहरें के इस नये पोडकास्ट में कैलाश खेर ने अपने करियर के उतार चढ़ाव व मुंबई आकर संघर्ष का जिक्र किया है और कहा कि वो यहां आने से पहले दर्द नाम की चीज से पक चुके थे, इसलिए संघर्ष,परेशानी जैसी बला से मुंबई में ज्यादा परेशान नहीं हुए थे। देखते हैं लहरें पोडकास्ट यूट्यूब चैनल पर अपलोड कैलाश खेर का ये लेटेस्ट इंटरव्यू।

ये भी पढ़े: कभी स्टारकिड की वजह से फिल्म से बाहर हुईं Kriti, झेले रिजेक्शन, अब इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस, 60 करोड़ का घर!

Latest Posts

spot_img

you may like