Javed Akhtar Hits Back At Troll Over ‘Son Of A Traitor’ Remark: गीतकार जावेद अख्तर हमेशा अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। शायद इसी वजह से वो हमेशा ट्रोलर्स के निशाने पर भी रहते हैं। फिर चाहे वो भारत पाकिस्तान पर सियासी बयान हो या फिर लेफ्ट और राइट मसले पर प्रतिक्रिया हो, जावेद अख्तर हमेशा सभी मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। हाल ही में जावेद अख्तर ने अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव और संभावित जीत के उम्मीदवारों पर अपनी राय सोशल मीडिया पर रखी थी। जिसमें गीतकार ने जो बाइडन की जीत की संभावना पर भी अपनी राय रखी थी। गीतकार जावेद अख्तर की ये राय शायद एक सोशल मीडिया यूजर को पसंद नहीं आई और उसने गीतकार को गद्दार का बेटा करार दे दिया। तो चलिए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला।
दरअसल जावेद अख्तर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल एक्स पर अमेरिकी चुनाव को लेकर अपने विचार साझा करते हुए लिखा था कि मैं एक प्राउड भारतीय नागरिक हूं और मैं ऐसा अपने आखिरी सांस तक रहूंगा लेकिन मेरे और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच को सामान्य बात है। वो ये है कि हम दोनों के पास अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव जीतने की बराबर संभावना है। गीतकार के इस ट्विट को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने गीतकार के इस ट्विट पर रिप्लाई करते हुए गीतकार के पिता को लेकर भद्दी टिप्पणी कर दी। जिस पर गीतकार भड़क गए।
I am a proud Indian citizen and till my last breath I will remain so but I have one common fact with Joe Biden . Both of us have exactly equal chance of becoming the next president of USA .
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) July 6, 2024
विवेक शर्मा नाम के इस यूजर ने लिखा था कि आपके पिता मुसलमानों के लिए अलग पाकिस्तान राष्ट्र बनाने के महत्वपूर्ण रोल निभाया था, लेकिन बाद में प्रोग्रेसिव राइटिंग की आड़ में भारत में ही रूकने का प्लान बना लिया था। आप गद्दार के बेटे हैं जिन्होने धर्म के आधार पर देश को बांटने का काम किया था। अब आप चाहे जो कहें लेकिन सच्चाई यही है। यूजर की इस टिप्पणी पर गीतकर आपे से बाहर हो गए और उसको जमकर खरी खोटी सुनाई।
Your father was instumental in making Pakistan in order to have a nation just for Muslims, then in the guise of progressive writer he chose to remain in India.
— VIVEK SHARMA (@vivek2223) July 6, 2024
You are a son of Gaddar who divided our nation on d lines of relegion.
Now u say any thing but this is the truth.
गीतकार ने इस यूजर के ट्विट पर तुरंत रिप्लाई करते हुए लिखा कि यह तय करना मुश्किल है कि आप पूरी तरह से अज्ञानी हैं या बेवकूफ। 1857 से मेरा परिवार स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल रहा है और जेल और यहां कि काला पानी की सजा भी तब भुगती, जब आपके बाप-दादा अंग्रेजी सरकार के जूते चाट रहे थे। इसके बाद तो एक्स हैंडल पर मिशेल ओबामा को लेकर भी प्रतिक्रिया देखने को मिली। फिर तो सोशल मीडिया पर और भी कई तरह की अनाप शनाप बातें होने लगी। किसी ने यहां तक कह दिया कि आप पाकिस्तान के राष्ट्रपति बनने के सबसे उपयुक्त दावेदार हैं। हालाकि ये वाद विवाद दो दिन पुराना है पर अब ये वायरल हो रहा है।

