Zeenat Aman ने Don से जुड़ी यादों को किया ताजा, बताया ऐसे मिली थी Chandra Barot निर्देशित Amitabh Bachchan की डॉन

एक्ट्रेस ने अपने पिता अमानुल्लाह खान,देव आनंद और फिल्म डॉन के बारे में कुछ रोचक बातचीत की

Zeenat Aman Reveals How She Got Don Movie: गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा जीनत अमान आजकल फिल्मों में कम पर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ज्यादा एक्टिव नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस गुजरे जमाने के कई अनसुने किस्से अपने फैन्स को शेयर कर सवाल भी पूछती हैं। जीनत अमान हाल ही में फिल्म हेरीटेज फाउंडेशन द्वारा आयोजित 1978 में रिलीज ब्लॉकबस्टर फिल्म डॉन की स्पेशल स्क्रीनिंग में नजर आई। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने पिता अमानुल्लाह खान,देव आनंद और फिल्म डॉन के बारे में कुछ रोचक बातचीत की।

सबसे पहले एक्ट्रेस ने पिता अमानुल्लाह खान के बारे में बताते हुए कहा कि वो बहुत छोटी थी, जब उनका पिता से अलगाव हो गया था और फिर वो पढ़ने के लिए विदेश चली गई। इसी मौके पर जीनत ने पिता के बारे में और बताते हुए कहा कि उन्होने कल्ट क्लासिक फिल्म मुगल-ए-आजम और पाकीजा का स्क्रीनप्ले लिखा था। वापस आई तो हिंदी सीखा और फिल्मों में ट्राई करने लगी। उनका पहला शॉट ओपी रल्हान की फिल्म हलचल के लिए था। जिसके हीरो भी ओपी रल्हान ही थे। इसके बाद उन्हे देव आनंद जो कि उनके मेंटर थे, उन्होने फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा ऑफर की। जो कि ब्लॉकबस्टर साबित हुई। आज भी इस फिल्म का गाना दम मारो दम लोग पसंद करते हैं। कई सर्वेंज में दम मारो दम को नंबर 1 पायदान मिला है।

इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि जब वो रोटी कपड़ा और मकान की शूटिंग कर रही थी। तब नरिमन ईरानी उस फिल्म के चीफ सिनेमैटोग्राफर थे और चंद्रा बारोट चीफ असिस्टैंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान चंद्रा बारोट ने उन्हे डॉन फिल्म ऑफर की। तब एक्ट्रेस ने चंद्रा बारोट से कहा था कि उन्हे सिर्फ गाने नाचने वाला रोल नहीं चाहिए। वो इस फिल्म में कुछ अलग एक्शन वगैरह करना चाहती हैँ। फिर चंद्रा ने उनकी बात सुनी और उनके किरदार रोमा को जंगली बिल्ली की तरह पेश किया गया। जिसे करने में उन्हे बहुत मजा आया।

कहते तो ये भी है कि इस फिल्म को नरिमन ईरानी की मदद के लिए बनाया गया था। फिल्म रिलीज के वक्त ज्यादा नहीं चली थी लेकिन जब इसमें पान बनारस वाला गीत शामिल किया गया। तब इस फिल्म में और जान आ गई। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो गई और सभी कलाकारों के अभिनय को भी खूब सराहा गया। फिल्म में अमिताभ बच्चन के डायलॉग्स भी काफी मशहूर हुए थे। अब इस फिल्म के राइट फरहान अख्तर के पास हैं और उन्होने इस फ्रेंचाइजी की दो सफल फिल्म डॉन और डॉन 2 बना चुके हैं और अब डॉन 3 रणवीर सिंह के साथ बनाने की तैयारी चल रही है। डॉन 1 और डॉन 2 में शाहरुख खान ने डॉन बनकर सबका दिल जीता था।

ये भी पढ़े: Raveena Tandon को Rishi Kapoor पर था Biggest Crush, बोली Neetu Kapoor से उनकी शादी पर हो गई थी नाराज़..

Latest Posts

spot_img

you may like