Sunny Deol ने बातों ही बातों में Bollywood के दिग्गजों पर किया बड़ा कटाक्ष, बोले इसे हिंदी सिनेमा रहने दो, हम Hollywood का नकल क्यों करें

सनी देओल ने कहा कि पता नहीं क्यों लोगों ने हॉलीवुड की नकल करके बॉलीवुड नाम रख लिया है। इसे हिंदी सिनेमा ही कहना मैं पसंद करूंगा

Sunny Deol Reacts On Bollywood: 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सनी देओल की गदर 2 थियटर में धमाका कर रही है। पठान के बाद गदर 2 ने कमाई के मामले में दूसरी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। कहीं कहीं तो गदर 2 ने पठान का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। गदर 2 की सफलता से उत्साहित फिल्म मेकर्स ने मुंबई में सोमवार को मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान फिल्म मेकर्स और एक्टर्स ने फिल्म की सफलता और शूटिंग के अनुभवों को शेयर किया और ये भी बताया कि गदर 2 की कहानी कैसे आगे बढ़ी।

गदर 2 की सफलता ने बॉलीवुड को फिर संजीवनी दे दी है। शाहरूख खान की पठान के बाद गदर 2 ने दर्शकों को सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए मजबूर किया है और अभी भी फिल्म धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की सफलता और इस इंडस्ट्री पर क्या फर्क पड़ेगा। इस पर सनी देओल ने कहा कि पता नहीं क्यों लोगों ने हॉलीवुड की नकल करके बॉलीवुड नाम रख लिया है। पहले हिंदी सिनेमा कहते रहे हैं और इसे हिंदी सिनेमा ही कहना मैं पसंद करूंगा। सनी देयोल ने आगे कहा कि अपनी कला को लोग पहचान नहीं रहे हैं। जबकि हॉलीवुड वाले हमारे आर्ट को चुरा कर फिल्में बना रहे हैं।

हमें बहुत दुख है कि हमने अपनी कला को भुलाकर विदेशों की नकल करके फिल्म बना रहे हैं। लेकिन मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं हमेशा आपको अपनी माटी, अपनी कला की फिल्में बनाऊंगा और हमारी नई जेनरेशन भी यही चाहती है। गदर 2 अभिनेता ने आगे कहा कि उनके पिता जैसा कलाकार उन्होने दूसरा कोई नहीं देखा। जिन्होने एक्शन,कॉमेडी और हर एक विधा की फिल्में की हैं और सभी हिट रही हैं। बावजूद इसके बड़े कलाकारों में उनका नाम नहीं आता। फिर भी हमारा परिवार इसकी परवाह नहीं करता, क्योकि वो देश की अवाम के लिए काम करता है। हमारी जीन्स में भी यही है कि देश की अवाम के लिए काम करो।

देश की जनता ने तारा सिंह और सकीना को अपनी रगों में बसा लिया है और ऐसी ही फिल्में मैं बनाऊंगा। हम किसी की नकल नहीं करता। मैंने एक सीन जो एक बार कर लिया। मैं दोबारा उसे नहीं करना चाहता। हमारे देश में कई ऐसी चीजें हो रही हैं। जिस पर फिल्में बनाई जा सकती है। हम चीजों को रिपीट क्यों करें। सनी पाजी ने आगे कहा कि नई जेनरेशन नई चीज देखना चाहती है। दूसरे जो कर रहे हैं, उसकी बुराई मैं नहीं कर रहा पर यंग जेनरेशन को नया चाहिए। बाद में सनी देओल ने ये भी कहा कि लगता है कि मैं ज्यादा बोल गया।

ये भी पढ़े: 15 August पर देशभक्ति फिल्मों को OTT पर देखने का बड़ा मौका, Raazi से लेकर Lagaan देखकर मनाए आजादी का जश्न

Latest Posts

spot_img

you may like