दिवंगत Yash Chopra की वाइफ Pamela Chopra का निधन, चांदनी फिल्म में Sridevi के लिए गाया था मशहूर गाना

अपने जमाने के मशहूर निर्माता-निर्देशक दिवंगत यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी यशराज फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया पर दिया है

Pamela Chopra Sad Demise News: अपने जमाने के मशहूर निर्माता-निर्देशक दिवंगत यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी यशराज फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया पर देते हुए कहा कि दुखी मन से चोपड़ा परिवार ये सूचित करना चाहता है कि 74 वर्षीय पामेला चोपड़ा का आज निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में कर दिया गया है। हम आपके प्राथनाओं के आभारी हैं। दुख की इस घड़ी में कृपया परिवार की निजता का ख्याल रखे।

पामेला चोपड़ा हमेशा अपने पति यश चोपड़ा के साथ फिल्मों के निर्माण में सहयोग देती रही थी। उन्होने कई फिल्मों में लेखन और डिजाइन के तौर पर क्रेडिट दिया जाता रहा है। इतना ही नहीं पामेला चोपड़ा ने कई फिल्मों में गाने भी गाए हैं। इनमें फिल्म चांदनी का एक गाना तो श्रीदेवी के ऊपर फिल्माया गया था। मैं ससुराल नहीं जाऊंगी करके ये गाना उस समय काफी मशहूर हुआ था। इसके अलावा बाजार,दूसरा आदमी,दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे,आइना,लम्हे,कभी कभी,मुझसे दोस्ती करोगी और सिलसिला जैसी कई फिल्मों के गानों में भी पामेला चोपड़ा ने अपनी आवाज में रिकॉर्ड किया। इसके अलावा वो कई फिल्मों में बतौर लेखन व डिजाइनर के तौर पर भी जुड़ी थी।

पामेला चोपड़ा आखिरी बार हाल ही में रिलीज हुए नेटफ्लिक्स की डॉक्युमेंट्री यश चोपड़ा पर द रोमांटिक्स में नजर आई थी। जिसमें वो अपने व यश चोपड़ा की फिल्मी जर्नी के बारे में बात करते हुए दिखाई दी थी। यश चोपड़ा का निधन 10 साल पहले हो चुका है। यश चोपड़ा अपनी रोमांटिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। यश चोपड़ा और पामेला चोपड़ा दोनों ही अब नहीं हैं। आदित्य और उदय चोपड़ा इनके बेटे हैं और रानी मुखर्जी बहु।

रानी मुखर्जी ने पामेला के बारे में हाल ही में बातचीत करते हुए कहा था कि यश चोपड़ीा की फिल्मों में महिलाओं को जितनी खूबसूरती के साथ पेश किया जाता था। उसके पीछे पैम ऑन्टी ही थी। प्यार से पामेला चोपड़ा को लोग पैम ऑन्टी बुलाते थे। पामेला चोपड़ा की शादी 1970 में यश चोपड़ा के साथ हुई थी। पामेला चोपड़ा रिश्ते में सिमी ग्रेवाल की चचेरी बहन थी। जिन्होने अपनी जिंदगी को सादगी पूर्ण तरीके से जिया।

ये भी पढ़े: बिना शादी के Bollywood के ये सेलेब्स एंज्वॉय कर रहे हैं Parenthood, लिस्ट में हैं कई चौंकाने वाले नाम

Latest Posts

spot_img

you may like