Akshara Singh New Holi Song: भोजपुरी फिल्मों की खूबसूरत अदाकारा अक्षरा सिंह पर अब होली का रंग चढ़ गया है और होली के रंगों से वो सराबोर हो गई हैं। दरअसल होली से पहले भोजपुरी इंडस्ट्री अभी से ही फगुवा गीतों की रिलीज का सिलसिला शुरू कर चुका है। इसी कड़ी में अक्षरा सिंह का एक होली गीत रिलीज हुआ है। जिसमें वो अपने जीजा के साथ होली खेलती नजर आ रही हैं।होली के इस गीत के बोल हैं जीजा दूरे से गोड लागी। अक्षरा के साथ इस गीत में विशाल सिंह नजर आ रहे हैं।
भोजपुरी सिनेमा की फैशन क्वीन अक्षरा सिंह इस गाने में विशाल सिंह के साथ जबरदस्त डांस मूव्स दिखा रही हैं। इस गाने में होली पर जीजा साली की नोंक झोंक को काफी खूबसूरती से फिल्माया गया है। जो देखने में बहुत ही रियल लग रहा है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स की तरफ से इस गाने को रिलीज किया गया है। अजय बच्चन के द्वारा लिखे गानों को रोशन सिंह ने अपने संगीत से सजाया है। जबकि इसे एमके गुप्ता जॉय ने डायरेक्ट किया है।
इससे पहले भोजपुरी के दूसरे सितारों खेसारी लाल यादव, अरविंद अकेला कल्लू और पवन सिंह पर फिल्माएं होली के रंगों से सराबोर गाने रिलीज हो चुके हैं। अब अक्षरा सिंह और विशाल सिंह के इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।अक्षरा सिंह का एक गाना टिंकिंया अभी हाल ही में रिलीज हुआ है। जिसमें वो शादी न करने की बात अपनी सहेली से कर रही हैं। इस गाने की रिलीज से पहले अक्षरा ने दुल्हन का लिबास पहनकर सभी को चौंका दिया था। बाद में इसका खुलासा करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि उनकी शादी नहीं हो रही है, बल्कि वो एक गाने के प्रमोशन के सिलसिले में आई हैं जिसका नाम टिंकिंया है।
अभिनेत्री अक्षरा सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो कई फिल्मों व अलबम की शूटिंग में बिजी हैं। जल्द ही विवाह 3 में प्रदीप पांडे के साथ नजर आएंगी।
ये भी पढ़े: बिना पैंट के शर्ट पहनने पर ट्रोल हुई Shamita Shetty, देखे यूजर ने क्या कहा

