Adil Khan Durrani ने आखिरकार Rakhi से शादी स्वीकारी, Romantic Video के जरिए बरसाया प्यार

आदिल खान दुर्रानी ने पहली बार मीडिया के सामने आकर राखी सावंत के साथ शादी को स्वीकार कर लिया है। दोनों ने एक मीडिया के सामने तस्वीरें भी खिंचवाई हैं

Adil-Rakhi Sawant Marriage Updates: एक्ट्रेस राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर रोज नये नये खुलासे हो रहे हैं। निकाह के कई दिनों बाद भी इस शादी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस शादी को लेकर ताजा खबरें जो निकलकर सामने आ रही हैं,वो ये है कि पति आदिल खान दुर्रानी ने अब राखी से अपनी शादी की बात कबूल कर ली है। मीडिया के बार बार सवाल करने पर भी आदिल राखी से शादी को लेकर जवाब नहीं दे रहे थे, लेकिन राखी सावंत के मीडिया में आने के बाद अब आदिल ने मीडिया से बातचीत में अपनी शादी को स्वीकार कर लिया है।

रिपोर्ट्स की माने तो आदिल खान दुर्रानी ने मीडिया से बातचीत में कही और अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर लिखा कि मैं यहां फाइनली ये घोषणा करता हूं। राखी को संबोधित करते हुए ये लिखा है कि मैंने ये कभी नहीं कहा कि राखी तुमसे शादी नहीं की है। बस कुछ चीज़े थी जिससे मैं निपट रहा था। अब सब कुछ ठीक है। हमारे लिए शादी मुबारक को हो राखी।

आदिल खान ने इस घोषणा के बाद राखी के साथ एक रोमांटिक वीडियो भी साझा किया है। जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। राखी ने भी बाद में इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आदिल की इस घोषणा से वो काफी खुश हैं। ये उनके फैन्स की दुआओं का असर है। जो उन्हे इतना प्यार करते हैं।

राखी के रोमांटिक वीडियो के शेयर करने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उन्हे निशाने पर ले रहे हैं। कोई इसे लव जेहाद का नाम दे रहा है। तो कोई लिख रहा है कि ये चांदनी चार दिन की है फिर वही अंधेरी रात होगी। एक अन्य ने लिखा है कि कभी रोना कभी हंसना राखी ये क्या चल रहा है। आपको बता दे कि राखी सावंत ने 11 जनवरी को आदिल दुर्रानी के साथ शादी की घोषणा की थी और फिर निकाह की तस्वीरें शेयर कर सभी को चौंका दिया था। 11 जनवरी से ही राखी और आदिल की शादी को लेकर तमाम तरह की खबरें आ रही थी।

ये भी पढ़े: जानिए Kriti Sanon ने फिल्म Shehzada के लिए कितनी फीस ली?

Latest Posts

spot_img

you may like