कभी Vijay Devarakonda से डरती थीं Rashmika, ऐसे हुई दोस्ती और फिर प्यार में बदल गया रिश्ता!

रश्मिका मंदाना ने तेलुगु में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'गीता गोविंदम' से ही की थी। इस फिल्म में अभिनेता विजय देवराकोंडा ने अहम किरदार निभाया था

साउथ इंडस्ट्री की पापुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ घूमने जाते हैं और उनकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है। हालांकि अभी तक इन्होंने अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा। इसी बीच रश्मिका मंदाना ने खुलासा किया है कि फिल्म ‘गीता गोविंदम’ की शूटिंग के दौरान वह विजय देवराकोंडा से काफी डरती थी। तो चलिए जानते हैं विजय और रश्मिका से जुड़ी कुछ खास बातें…

ऐसी थी पहली मुलाकात
दरअसल, रश्मिका मंदाना ने तेलुगु में अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘गीता गोविंदम’ से ही की थी। इस फिल्म में अभिनेता विजय देवराकोंडा ने अहम किरदार निभाया था और दोनों की केमिस्ट्री को इतना पसंद किया गया था कि पूरा देश दीवाना हो गया था। इस फिल्म के सीन भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे जिसके बाद ही रश्मिका को नेशनल क्रश का नाम दिया गया था। इसके बाद विजय और रश्मिका को ‘डियर कॉमरेड’ में लिया गया जिसमें भी उन्हें काफी पसंद किया गया। हालांकि इन दो फिल्मों से पहले जब रश्मिका विजय देवराकोंडा से मिली तो वह काफी डर गई थी लेकिन बाद में पता चला कि विजय देवराकोंडा काफी चिल है।

एक दूसरे के इश्क में है कपल
वही फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ के सेट पर इन दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई और फिर यह दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा बांड शेयर करने लगे। यहां तक की दोनों एक दूसरे को अपने दिल की बातें भी बताने लगे थे। कहा जाता है कि इसके बाद से ही इन दोनों की लव लाइफ सुर्खियों में आ गई। लेकिन अभी तक इन दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है।

बता दे रश्मिका मंडाना और विजय देवराकोंडा ने अपनी पहली फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में एक किस किसिंग सीन भी दिया था जिसके बाद रश्मिका को बुरी तरह ट्रोल किया गया था। कहा जाता है कि इसके बाद वह बहुत रोई थी। हालांकि धीरे-धीरे उन्हें इन सब चीजों की आदत हो गई और अब वह अपने रोल को लेकर इतनी परेशान नहीं होती।

ये भी पढ़ें: खुद से 30 साल बड़े Salman संग इश्क फरमाएंगी Rashmika, जानें कितनी होगी ‘सिकंदर’ के लिए फ़ीस?

Latest Posts

spot_img

you may like