90s की क़्वीन रही Saif की ये हीरोइन, करियर के पीक पर छोड़ा बॉलीवुड, जानें अब कहां?

रागेश्वरी ने फिल्म 'आंखें' के माध्यम से इंडस्ट्री में कदम रखा था। वह 90 के दशक की एक मशहूर एक्ट्रेस थी जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने बड़ी सफलता हासिल करने के बाद इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। कइयों को अपने मुताबिक काम नहीं मिला तो कई सफलता के लिए तरसती रही। एक ऐसी ही अभिनेत्री जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन फिर करियर के पीक पर उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़ दिया। तो चलिए जानते हैं आखिरी अभिनेत्री कहां है और आजकल क्या कर रही है?

90 के दशक की रही पॉपुलर एक्ट्रेस
दरअसल, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की पापुलर एक्ट्रेस रागेश्वरी लूंबा के बारे में। बता दे रागेश्वरी लूंबा 90 के दशक की एक मशहूर एक्ट्रेस थी जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया। रागेश्वरी को सबसे ज्यादा सैफ अली खान के साथ ‘पास वो आने लगे जरा जरा’ के गाने के लिए काफी सफलता हाथ लगी थी। इसके बाद उन्होंने सुनील शेट्टी, चंकी पांडे, गोविंदा जैसे बड़े-बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया।

बता दें, रागेश्वरी ने फिल्म ‘आंखें’ के माध्यम से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने ‘मेरा दोस्त’, ‘तुम जियो हजारों साल’, ‘मैं खिलाड़ी तु अनाड़ी’ और ‘जीत’ जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन हुआ कुछ यूं कि वह अचानक ही इंडस्ट्री से गायब हो गई।

एक्ट्रेस ने क्यों छोड़ी इंडस्ट्री?
रिपोर्ट के माने तो रागेश्वरी के चेहरे का बायां हिस्सा पैरालाइज हो गया था और यही वजह थी कि उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से किनारा कर लिया था। बता दे वह एक मशहूर सिंगर भी हुआ करती थी लेकिन 4 साल तक बिस्तर पर रहने की वजह से उन्होंने गाना गाना भी छोड़ दिया। इसी बीच जब उन्होंने कमबैक किया तो वह बिग बॉस-5 में नजर आए लेकिन यहां पर वह लंबे समय तक नहीं टिक पाई।

इसके बाद अभिनेत्री ने हमेशा के लिए एक्टिंग से दूरी बना ली। रिपोर्ट की माने तो रागेश्वरी अब इंग्लैंड में अपने परिवार के साथ रहती है और खुशहाल जीवन जी रही है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती है।

ये भी पढ़ें: ‘अच्छा हुआ मेरी शादी करिश्मा से नहीं हुई, जल्द तलाक हो जाता..’ आखिर क्यों Saif Ali Khan ने कही ऐसी बातें!

Latest Posts

spot_img

you may like