जब इस पॉपुलर एक्ट्रेस ने Salman Khan को सरेआम जड़ दिया था थप्पड़, सेट पर छा गया था सन्नाटा!

हिमानी और सलमान खान ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया जिसमें ‘हम साथ साथ हैं’, ‘बीवी नंबर 1’, ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ जैसी फ़िल्में शामिल है।

90 के दशक के कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी मशहूर अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। हिमानी ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया लेकिन उनका नाम उन दिनों काफी सुर्खियों में रहा जब उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया था। तो चलिए जानते हैं हिमानी शिवपुरी से जुड़ा ही पूरा मामला क्या है?

इस फिल्म के सेट पर हुई थी घटना
दरअसल, बात उन दिनों की है जब सलमान खान ने सूरज बड़जात्या फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में काम किया था। यह फिल्म हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है जिसने सिनेमाघरों में इतिहास रच दिया था। जहां इस फिल्म से सलमान खान को एक नहीं पहचान मिली थी तो वही माधुरी के करियर में चार चांद लग गए थे। इसके अलावा फिल्म में नजर आने वाले सारे किरदार को एक नई पहचान मिली। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान हिमानी शिवपुरी ने सलमान खान को थप्पड़ कर दिया था जिसके बाद सेट पर बवाल देखने को मिला।

एक्ट्रेस ने किया खुलासा
दरअसल, सलमान खान और हिमानी शिवपुरी के बीच एक सीन फरमाया गया था जिसमें सलमान को हिमानी को अपने गोद में उठाना था, लेकिन हिमानी को ये बात पता नहीं थी। सलमान ने इस सीन को बहुत पर्फेक्ट तरीके से कर दिया और अचानक उन्हें ‘चाची जान’ कहते हुए अपनी गोद में उठा लिया, लेकिन हिमानी को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने अभिनेता को थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद सेट पर सन्नाटा छा गया और हर कोई सलमान को देख रहा था लेकिन इसी बीच हिमानी ने हंसते हुए कहा कि उन्हें सीन अच्छा लगा और फिल्म में यही सीन रखा जाएगा।

हिमानी ने बताया कि जब सलमान के साथ उन्हें दूसरा सीन शूट करना था तो इसके लिए वो पहले ही तैयार थीं। इसमें भी सलमान ने हिमानी को उठाना था। इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि, उन दिनों सलमान खान बहुत शरारती हुआ करते थे और सेट पर खूब मजाक करते थे। बता दें, हिमानी और सलमान खान ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया जिसमें ‘हम साथ साथ हैं’, ‘बीवी नंबर 1’, ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ और ‘जब प्यार किसी से होता है’ जैसी फ़िल्में शामिल है।

ये भी पढ़ें: जब Shahrukh की इस फिल्म से रातोंरात बाहर कर दी गई थीं Aishwarya, Salman बने थे वजह!

Latest Posts

spot_img

you may like