किसी भी कलाकार का फिल्मी दुनिया में नाम कमाना आसान नहीं है। फर्श से अर्श तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। यह बात आम लोग और सेलिब्रिटी दोनों पर लागू होती हैं। बता दे इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार है जिन्हें करियर की शुरुआत में काफी दिक्कतें हुई या फिर अपमान सहना पड़ा या फिर कुछ ऐसा वक्त भी आ गया जब लोगों ने इन्हें बहुत हल्के में ले लिया। हालांकि बाद में यह इंडस्ट्री के टॉप अभिनेता बनकर उभरे।
इनमें से एक मशहूर अभिनेता चिरंजीवी का नाम भी शामिल है जो साउथ और बॉलीवुड के टॉप अभिनेता है न केवल इन्होंने बल्कि इनका बेटा भी इंडस्ट्री का बड़ा स्टार है। लेकिन एक समय ऐसा था जब चिरंजीवी की किसी ने फिल्म सेट परबेज्जती कर दी थी जिसके बाद दोनों ने यह तय कर लिया था कि वह बड़े सुपरस्टार बनकर दिखाएंगे। तो चलिए जानते हैं चिरंजीवी से जुड़ा यह दिलचस्प किस्सा क्या है?
मेगास्टार हैं चिरंजीवी
बता दें, चिरंजीवी साउथ सिनेमा का सुपरस्टार है। वही उनका बेटा रामचरण भी आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। चिरंजीवी लंबे समय से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं और अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। 68 साल की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी हाल ही में एक इंटरव्यू में पहुंचे जहां पर उन्होंने अपनी जिंदगी मैं आए हुए ऐसे वक्त का खुलासा किया जब लोगों ने उन्हें बेइज्जत कर दिया था जिसके बाद उन्होंने खुद से यह वादा किया था कि वह सुपरस्टार बनकर ही दिखाएंगे।
चिरंजीवी ने अपने बयान में कहा कि, “एक बार मैं कई जूनियर एक्टर के अलावा जगय्या और सारदा जैसे स्टार्स के साथ काम कर रहा था। तभी एक दिन एक शख्स ने सेट पर मुझ पर खूब चिल्लाया। उनकी वो बात मुझे बहुत चुभ गई थी।”
एक्टर बनने के लिए की कड़ी मेहनत
उन्होंने बताया कि, उस शख्स ने मुझपर चिल्लाते हुए कहा कि ‘आपको क्या लगता है कि आप सुपरस्टार हैं?’ उनकी ये बात सुनकर मुझे काफी इंसल्ट महसूस हुई। मुझे लगा ये तो बिल्कुल गलत है कोई मुझसे इस तरह कैसे बात कर सकता है” एक्टर ने कहा कि, उस दिन जब सेट पर उनकी इंसल्ट हुई थी तो उन्होंने ये ठान लिया था कि वो एक दिन उस शख्स को सुपरस्टार बनकर ही दिखाएंगे और फिर उन्होंने उस मुकाम पर पहुंचने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की।
इसके बाद चिरंजीवी को सबसे पहले ‘प्रणाम खरीदु’ में पहली बार काम करने का मौका मिला। इसके बाद तो वह एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम करने में कामयाब रहे। आज भी चिरंजीवी फिल्मी दुनिया में एक्टिव है और फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है।

