यदि आप भी घर बैठकर फिल्म और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं तो यह हफ्ता आपके लिए बहुत ही रोमांचक होने वाला है जी हां.. OTT पर नए-नए कंटेंट के साथ नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है जो आपके इस हफ्ते को धमाकेदार बन सकती है। हमारे पास इसकी पूरी लिस्ट तैयार है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर इस हफ्ते कौन सी फिल्म है और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है?
ना सामी रंगा
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार नागार्जुन की फिल्म ‘ना सामी रंगा’ 17 फरवरी 2024 को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में नागार्जुन के अलावा अंशिका रंगनाथ, राज तरुण, अल्लारी नरेश और शाबिर जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में नागार्जुन एक अलग ही किरदार में दिखाई देंगे। पिछले दिनों इसके कुछ पोस्टर और टीजर ने दर्शकों का होश उड़ा दिया था।
सालार
सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘सालार’ भी इसी हफ्ते OTT पर धमाका करने वाली है। बता दे यह फिल्म तमिल तेलगु कन्नड़ भाषा में पहले ही रिलीज हो चुकी है और अब इस हिंदी भाषा में OTT पर जारी किया जा रहा है। यह फिल्म 16 फरवरी 2024 को डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगे।
द केरला स्टोरी
इसके अलावा मशहूर अभिनेत्री अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ जी5 पर 16 फरवरी को रिलीज होने वाली है। बता दे इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म में अदा की अदाकारी को खूब पसंद किया गया। ऐसे में अब यह फिल्म OTT पर भी रिलीज होने वाली है जहां पर भी आप इसका जमकर मजा ले सकते हैं।
लव स्टोरियां
यदि आप प्रेम कहानी देखना पसंद करते हैं तो वेब सीरीज ‘लव स्टोरियां’ आपके लिए बहुत ही अच्छी रहेगी। यह वेब सीरीज अमेजॉन पर 14 फरवरी को ही रिलीज हो चुकी है जो कई प्रेम कहानी पर आधारित है। बता दे इस वेब सीरीज में आपको रोमांस, खुश और जुदाई का तड़का देखने को मिलेगा।
सबा नायगन
इसके अलावा वेब सीरीज ‘सबा नायगन’ भी रिलीज हो चुकी है। दरअसल, इस फिल्म में अशोक सेलवन, मेघा आकाश, कार्तिक मुरलीधर, माइकल जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म भी 14 फरवरी 2023 यानी कि वैलेंटाइन डे के मौके पर डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
ये भी पढ़ें: Swara Bhaskar का अटपटा पोस्ट, शादी के 1 साल बाद कहा- मूर्ख ही जल्दबाजी करते हैं, हमारे बीच मतभेद..

