बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ तो आपने देखी ही होगी? इस फिल्म को आमिर की सबसे सुपरहिट फिल्मों में से एक माना जाता है। फिल्म ने जहां बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था तो वही इस फिल्म में नजर आए किरदारों को एक नई पहचान हासिल हुई थी। इसी फिल्म में नजर आई एक्ट्रेस ने भी खूब लाइमलाइट लूटी। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें आज भी गजनी की एक्ट्रेस के नाम से ही जाना जाता है। तो आईए जानते हैं आखिर आमिर खान जैसे बड़े अभिनेता के साथ काम कर चुकी ये एक्ट्रेस अब कहां है और किस तरह से अपना गुजारा कर रही है?
‘गजनी’ से मिली असली पहचान
दरअसल, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी मशहूर एक्ट्रेस असिन के बारे में। असिन ने आमिर खान के साथ फिल्म ‘गजनी’ में काम किया था और वह कल्पना के किरदार में नजर आई थी। चुलबुले अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाली असिन काफी लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर है और फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए तरस गए हैं। इतना ही नहीं बल्कि फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर इतनी खूबसूरत और कमाल की अदाकारा कहां गुम हो गई?
बता दें, असिन ने साल 2001 में आई मलयालम फिल्म Narendran Makan Jayakanthan Vaka से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने तमिल तेलुगू फिल्मों में काम किया और बड़ा मुकाम हासिल किया। इसी बीच असिन ने फिल्म ‘गजनी’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री की तरफ रुख किया और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इसके बाद असिन को सलमान खान के साथ फिल्म ‘रेडी’ में काम करने का मौका मिला जिसमें भी उनके किरदार को खूब पसंद किया गया। इसके बाद असिन ने ‘हाउसफुल’ समेत कई फिल्मों में काम किया। इसी बीच असिन ने साल 2016 में मशहूर बिजनेसमैन राहुल शर्मा से शादी रचा ली। साल 2017 में असिन ने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम एरिन है।
क्या कर रही हैं असिन?
बता दें, असिन के पति राहुल शर्मा माइक्रोमैक्स के संस्थापक है। एक्ट्रेस ने शादी रचाने के बाद एक्टिंग की दुनिया को टाटा बाय-बाय कह दिया। रिपोर्ट की माने तो वह वर्तमान में अपने पति का बिजनेस संभाल रही है। इसके अलावा एक्ट्रेस के कमबैक की कोई जानकारी सामने नहीं आई।
असिन इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश है और अपने परिवार की परवरिश कर रही है। हालांकि वह सोशल मीडिया पर समय-समय अपनी तस्वीर साझा करती रहती है। कई बार वह अपनी बेटी एरिन के साथ भी खूबसूरत वीडियो शेयर करती है। यदि एक्ट्रेस कमबैक करती है तो उनके फैंस के लिए यह किसी बड़ी ट्वीट से कम नहीं होगा।
ये भी पढ़ें: छोटे कपड़ों से दिक्कत, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर या कुछ और…? जब Esha Deol ने बताया था ससुराल वालों का रवैया!

