‘Merry Christmas’ को बड़ा झटका, इन साइट्स पर HD में लीक हुई फिल्म, मेकर्स को भारी नुकसान!

'मेरी क्रिसमस' ने पहले दिन 2 करोड़ 55 लाख रुपए का कारोबार किया। फिल्म में कैटरीना और विजय की जोड़ी को पसंद किया गया।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘बार्बी डॉल’ कहीं जाने वाली पॉपुलर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म 12 जनवरी को रिलीज हुई जिसे देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म को पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि कई फैंस ने फिल्म की जमकर तारीफ की। अब इसी बीच खबर आई है कि मेरी क्रिसमस कई ऑनलाइन साइट्स पर लीक हो गई है जिसके बाद मेकर्स को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। तो आईए जानते हैं क्या है मेरी क्रिसमस से जुड़ा यह पूरा मामला?

फिल्म को हो सकता है भारी नुकसान
दरअसल, फिल्म 12 जनवरी 2024 को रिलीज हुई। फिल्म का पहला शो देखने के बाद फैंस ने तरह-तरह के कमेंट किया और कई लोगों ने इस फिल्मों को रिव्यू भी दिए। फिल्म की कहानी फैंस को काफी पसंद आ रही है। वहीं विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ की जोड़ी को भी पसंद किया जा रहा है। लेकिन रिलीज के पहले दिन ही फिल्म कई ऑनलाइन साइट्स पर लीक हो गई जिसके बाद यह फिल्म अचानक पहले से ज्यादा सुर्खियों में आ गई। इतना ही नहीं बल्कि एडवांस बुकिंग में कमाई के बाद अब मेकर्स को ऑनलाइन लीक होने से भी भारी नुकसान होने की आशंका है।

HD क्वालिटी में लीक हुई फिल्म
कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, ‘मेरी क्रिसम’ तमिलरॉकर्स, मूवीरूल्ज, फिल्मीजिलाा और टोरेंट जैसी साइट्स पर ऑनलाइन लीक किया गया है। हैरानी वाली बात यह है कि, फिल्मों को एचडी क्वालिटी में लीक किया गया जिसके बाद से मेकर्स पहले से ज्यादा परेशान हो गए हैं। इस तरह का मामला फिल्म मेकर्स को परेशान कर देता हैं क्योंकि उनकी इतनी मेहनत एक झटके में खराब हो जाती है। फिलहाल मेकर्स की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि आखिर ऑनलाइन लीक होने के बाद एक्ट्रेस की फिल्म कितनी कमाई कर पाती है?

‘सालार’ और ‘डंकी’ से सामना
रिपोर्ट के माने तो मेरी क्रिसमस ने पहले दिन 2 करोड़ 55 लाख रुपए का कारोबार किया। इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की ‘सालार’ और शाहरुख खान की ‘डंकी’ भी टिकी हुई है। इसी बीच निर्देशक प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘हनुमान’ रिलीज हो चुकी है जिसने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की. ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि कैटरीना की ‘मेरी क्रिसमस’ इन सबके सामने टिक नहीं पाएगी। हालांकि अब यह तो वीकेंड पर ही पता चलेगा कि क्रिसमस कितना कारोबार करती है?

ये भी पढ़ें: Bigg Boss: सासू मां की इस हरकत पर भड़की Ankita, बीच शो में सुना डाली खरी-खोटी

Latest Posts

spot_img

you may like