Amitabh Bachchan ने देखी 12th Fail, फिल्म के लिए बोली यह बात 

Amitabh Bachchan Watched 12th Fail Said This For Film: बॉलीवुड की इस साल सरप्राइज हिट फिल्म 12th फेल दर्शकों को काफी पसंद आई है। लगभग 20 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके अलावा यह फिल्म सिनेमाघरों में भी 50 दिन से ज्यादा चली है। इस फिल्म की काफी तारीफ हुई है, अब इसी बीच बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने भी इस फिल्म की तारीफ की है। 

अमिताभ बच्चन ने एक नोट लिखकर इस फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि,  ‘’विनोद…मैं यह नोट इसलिए टाइप कर रहा हूं क्योंकि हाल ही में हाथ की सर्जरी के कारण मैं लिखने में असमर्थ हूं! आपको, हमेशा की तरह, बहुत-बहुत शुभकामनाएँ…शैम्पेन और रेड वाइन, जैसा कि वादा किया गया था। इतनी प्रभावशाली फिल्म, ’12वीं फेल’.. इतनी ईमानदारी और विचारों की पवित्रता के साथ बनाई गई… और क्या स्टार कास्ट है! हर एक बहुत शानदार है… आख़िर आपने उन्हें कैसे प्राप्त किया, और आप उनमें से हर एक का प्रदर्शन कैसे हासिल कर पाए? बिल्कुल प्रतिभाशाली!’’

अमिताभ के इस नोट का स्कीनशॉट विधु विनोद फिल्म्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल की एक स्टोरी में साझा किया है। इस नोट को साझा करते हुए विधु विनोद फिल्म्स लिखा कि,’’ सभी 12वीं फेल अभिनेताओं के लिए सशक्त शब्दों के लिए महानायक अमिताभ बच्चन को बहुत-बहुत धन्यवाद। अपनी यात्रा में गर्व को अपनाएं!”

बता दें कि, फिल्म 12th फेल को विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म असल जीवन पर आाधारित है, यह फिल्म आईपीएस  मनोज कुमार शर्मा की असल जीवन की कहानी पर आधारित है, जिन्होंने गरीबी और विपरीत परिस्त्थियों में अपना आईपीएस बनने का सपना पूरा किया। इस फिल्म को 27 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म को तमिल, तेलुगू, कन्नड और हिंदी में रिलीज किया गया था। यह फिल्म साउथ में भी काफी पसंद की गई थी। कमल हसन ने भी इस फिल्म की काफी तारीफ की थी।

ये भी पढ़ें: हार्ट अटैक आने के बाद Shreyas Talpade की हालत है अब ऐसी, इस दिन होंगे डिस्चार्ज

Latest Posts

spot_img

you may like