Jigna Vora ने Ankita Lokhande की प्रेग्नेंसी को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोलीं मुझे लगता है यह एक स्ट्रेटजी है

Jigna Vora On Ankita Lokhande’s Pregnancy: बिग बॉस 17 में टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपनी प्रेग्नेंसी टेस्ट  लेने की बात कही थी, जिसपर सभी का ध्यान गया  और अभिनेभी की प्रेग्नेंसी सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया। इसी बीच बिग बॉस 17 से एविक्ट हुई जिग्ना वोरा ने अभिनेत्री अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी पर संशय जताया है और  अंकिता के प्रेग्नेंसी वाले स्टेंटमेंट को एक स्ट्रेटजी बता दिया है। 

जिग्ना ने इसपर फिल्मीबीट से बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’रिंकू जी और मैंने इसे गंभीरता से लिया। लेकिन एक मां होने के नाते मैं जानती हूं कि यह जरूरी नहीं है कि प्रेग्नेंट के दौरान महिला को ‘खट्टा’ खाने की इच्छा हो। ऐसा सिर्फ हिंदी फिल्मों में ही होता है। लेकिन जब मैं घर से बाहर आई और प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुई, तो मुझसे पूछा गया कि क्या यह कोई स्ट्रेटजी हो सकती है और मैं चौंक गई। यह पहली बार था जब मैंने सोचा कि यह एक स्ट्रेटजी हो सकती है।’’ जिग्ना ने आगे इसी पर कहा कि, “मैंने भी सोचा कि हम कई  ब्लड टेस्ट कराने के बाद घर में एंट हुए थे। यहां तक ​​कि मैंने प्रेग्नेंसी टेस्ट  भी लिया। तो, यह मेरे लिए वाकई चौंकाने वाला था।’’

इसी इंटरव्यू में जिग्ना ने यह भी कहा कि वे खुश है कि वे इस शो में अपने पति के साथ शामिल नहीं हुई, क्योंकि उन्होंने विक्की और अंकिता के बीच काफी झगड़े देखे है। जिग्ना ने कहा कि, “शुरुआत में, मैं असुरक्षित थी कि वे एक कपल हैं और उन्हें  इमोशनल सपोर्ट का लाभ मिलेगा। लेकिन उन्हें देखने के बाद मुझे ख़ुशी हुई कि मैंने अकेले ही घर में एंट्री ली। उनके पास कई मुद्दे हैं। एक कपल के रूप में वहां रहना आसान नहीं है।”

बता दें कि, बिग बॉस 17 में अंकिता और विक्की जैन ही ऐसे कपल जिनमें काफी झगड़े देखने को मिले हैं। हाल ही में इन दोनों की मांओं ने भी इस शो में हिस्सा लिया था और दोनों को आपस में इस तरह से झगड़ने पर फटकार भी लगाई थी। 

ये भी पढ़ें: Rubina Dilaik जुड़वा बच्चों को देनी वाली है जन्म, प्रेग्नेंसी के दौरान हुए एक बुरे हादसे के बारे में बताया 

Latest Posts

spot_img

you may like