Karan Johar ने Sidharth Malhotra-Kiara Advani की लड़ाई का बताया एक मजेदार किस्सा, बोले लड़ाई के बाद कियारा इन्हें खाना खिला रही थी

Karan Johar Tells  Funny Fight Story Of  Sidharth Malhotra And Kiara Advani: बॉलीवुड के स्टार एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जिनकी शादी को जल्द ही एक साल पूरा होने वाला है, इस सयम इन दोनों को बॉलीवुड का सबसे क्यूट कपल माना जाता है। इसी बीच करण जौहर ने हाल ही में कॉफी विद करण 8 में सिद्धार्थ और कियारा की लड़ाई का एक मजेदार किस्सा साझा किया है। 

करण ने इसके बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’मुझे याद है कि इन दोनों में झगड़ा था।  इन्हें (सिद्धार्थ मल्होत्रा) तेज बुखार था और वह मेरी पार्टी में आया था। लेकिन यह बहुत अच्छा जेस्चर था, क्योंकि दो घंटे बाद वे एक साथ बैठे थे और वह (कियारा)  इन्हें  खाना खिला रही थी। उस समय, मुझे एहसास हुआ कि इन दोनों को खूब बनेगी और यह लोग हमेशा साथ में रहने वाले हैं।’’

सिद्धार्थ ने भी इस शो में बताया कि कियारा के साथ शादी के बाद उनके जीवन में काफी बदलाव आया है। सिद्धार्थ ने इसके बारे में बताते हुए कहा था कि, ‘’मैं लगभग 16 साल पहले मुंबई आया था, और शुरुआती वर्षों में मैं दोस्तों के साथ अकेले रहता था। मैंने कमरे और अपार्टमेंट साझा किए, और अब मेरे पास एक व्यक्ति है जिसे मैंने डेट किया है, और जाहिर है, उनमें बहुत प्यार है। मैं अब अधिक जिम्मेदार महसूस करता हूं; मुझे ऐसा लगता है कि मेरे पास एक और व्यक्ति है जिसका मुझे ख्याल रखना है। वह मुझे और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करती हैं।’’

सिद्धार्थ ने यह भी बताया है कि कियारा और उनकी सोच काफी मिलती-जुलती है। सिद्धार्थ ने कहा कि कियारा काफी पारिवारिक हैं, उन्हें परिवार के साथ समय बिताना अच्छा लगता है। सिद्धार्थ ने कहा कि मुंबई में उनका परिवार नहीं था, लेकिन कियारा के साथ शादी करने के बाद उन्हें एक परिवार मिल गया है। सिद्धार्थ के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे फिल्म ‘योद्धा’ में नजर आयेंगे, यह फिल्म 15 मार्च 2024 को थियेटर्स में रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें: Sidharth Malhotra ने बताया कि Kiara Advani के साथ शादी करने के बाद उनके जीवन में क्या बदलाव आया है, बोले कियारा काफी पारिवारिक हैं?

Latest Posts

spot_img

you may like