जब Doordarshan ने Gulzar को Jungle Book सॉन्ग में चड्डी शब्द हटाने को कहा, गुलजार बोले तुम्हारे दिमाग में गंदगी है

When Doordarshan Asked Gulzar To Remove The Word Chaddi From The Song Jungle Book: 90s में दूरदर्शन पर एक एनिमेटेड सीरीज ‘द जंगल बुक’ आई थी, यह सीरीज दर्शकों को काफी पसंद है। बच्चों से लेकर बूढ़ें तक  इस एनिमेटेड सीरीज के फैन हो गए थे। इस सीरीज का थीम सॉन्ग ‘जंगल जंगल बात चली है’ भी दर्शकों को काफी पसंद आता था। इस थीम सॉन्ग की लिरिक्स को गुलजार साहब ने लिखा था। लेकिन दूरदर्शन ने इस सॉन्ग में चड्डी शब्द होने के कारण पहले इस सॉन्ग को मंजूरी देने से मना कर दिया था। इस बात का खुलासा इस सॉन्ग के म्यूजिक कंपोजर विशाल भारद्वाज ने किया है। 

विशाल भारद्वाज ने हाल ही में Mashable India को इस बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’मैं एक म्यूजिक कंपोजर के रूप इस सॉन्ग के लिए आया क्योंकि अंतिम समय में कोई अन्य संगीतकार बाहर हो गया था। जब दूरदर्शन के अधिकारियों ने गुलज़ार साहब से पूछा कि क्या उनके पास कोई संगीतकार है जो यह काम कर सके? अगले दिन गुलज़ार साहब ने मुझे फोन किया। हमें इसे रविवार को बनाना था, सोमवार को रिकॉर्ड करना था और मंगलवार को डीडी को देना था। लेकिन मंगलवार शाम को, हमें यह फीडबैक के साथ डीडी से वापस मिल गया। उन्होंने कहा, ‘गुलज़ार साहब, चड्डी ठीक लग रहा है क्या?  उन्होंने कहा कि इसे पैंट या लुंगी बनाओ। गुलज़ार साहब ने कहा, ‘गंदगी तुम्हारे दिमाग में है, और कोई समस्या नहीं है।”

 विशाल ने आगे बताया कि गुलजार साहब ने इस सॉन्ग से चड्डी शब्द को हटाया ही नहीं और इस चड्डी शब्द के बारे में उन्होंने दूरदर्शन को क्या समझाया? विशाल ने गुलजार के स्पष्टीकरण के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’वो चड्डी पहन के है और फूल की तरह लगता है। चूँकि गुलज़ार इस पर पूरे दिल से विश्वास करते थे, इसलिए उन्होंने दूरदर्शन से कहा कि या तो वे ये गीत ले सकते हैं, अन्यथा वे उन्हें नहीं देंगे। “गुलज़ार साहब ने बोला हां तो चड्डी पहन के होगा हां तो नहीं होगा।’’

ये भी पढ़ें: Hrishikesh Mukherjee ने जब 90s की इस एक्ट्रेस की एक फिल्म देखी और बोला कि काश तुम 25 साल पहले आईं होती, तो हम…

Latest Posts

spot_img

you may like