Dalljiet Kaur दूसरी शादी के कई दिनों बाद अपनी पहली फैमिली ट्रिप पर पहुंची, बेटे Jaydon को एयरपोर्ट पर जिम्मेदार होने के लिए सिखाई यह बात 

Dalljiet Kaur on her first family trip: टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री दलजीत कौर जिन्होंने हाल ही में निखिल पटेल से दूसरी शादी की थी और वे अब अपने दूसरे पति निखिल पटेल के साथ केन्या में ही बस गई हैं। दलजीत अपनी नई लाइफ से काफी खुश हैं, वे अपने जीवन के इस दूसरे पड़ाव को खूब इंन्जॉय कर रही हैं। इसी बीच दलजीत जोकि कई दिनों से केन्या में थी, वे अपनी दूसरी शादी के बाद पहली बार फैमिली ट्रिप पर गई हैं। दलजीत कौर अपने पति निखिल पटेल, बेटे जायडन और बेटी आरी के साथ केन्या के वाटामू बीच पर फैमिली ट्रिप करे गई हैं। 

दलजीत कौर ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो साझा करते हुए दी। दलजीत ने वीडियो साझा करते हुए लिखा कि, मेरी पहली फैमिली ट्रिप। नैरोबी में शिफ्ट होने के बाद पहली बार एक साथ छुट्टियां मनाईं मैं उत्साहित हूं। कोई अंदाज़ा है कि मैं कहाँ जा रही हूँ?’’ दलजीत ने अपनी फैमिली ट्रिप की दूसरी पोस्ट में एक दूसरा वीडियो  साझा करते हुए लिखा कि, ‘’हॉलीडे मोड ऑन।’’ साझा किए गए इस वीडियो में दलजीत अपनी नई फैमिली के साथ बीच पर इन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं।’’ इस वीडियो पर फैंस भी काफी अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’आपके लिए बहुत ख़ुशी की बात है, वाहेगुरु जी आप पर सदैव कृपा बनाए रखें।’’ इसके अलावा एक और फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’उफ्फ्फ बहुत सुंदर लग रही है, सबसे प्यारी, अद्भुत, बहुत खूबसूरत, हॉट, मन को हिला देने वाली  मैम ढेर सारा प्यार और खुशियाँ।’’

दलजीत कौर ने हाल ही में एक व्लॉग शेयर किया था, जिसमें वो अपने बेटे जायडन को जिम्मेदार होना सिखा रहीं थी। दलजीत ने इस व्लॉग में बताते हुए कहा था कि, “मैं भी उसके साथ गलत गेट पर चली गई, सिर्फ उसे यह सिखाने के लिए कि यात्रा के दौरान हवाई अड्डे पर कैसे नेविगेट करें और जिम्मेदार बनें।’’

ये भी पढ़ें:  Juhi Parmar ने Yeh Meri Family के लिए बेस्ट ओटीटी डेब्यू एक्ट्रेस अवॉर्ड मिलने पर जाहिर की खुशी, बोलीं अभी काफी कुछ करना है

Latest Posts

spot_img

you may like