क्या Animal में Bobby Deol, Ranbir Kapoor के सौतेले भाई का किरदार निभा रहे हैं, जोकि इंसानों को मारकर उनका मांस खाता है?

Is Bobby Deol Playing Ranbir Kapoor step brother in Animal: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर की आगामी फिल्म ‘एनिमल’ का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया। इस टीजर ने सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी उत्साह बढ़ा दिया। इस फिल्म से रणबीर कपूर का पहली बार काफी खतरनाक इंटेंस लुक देखने को मिला, इसके अलावा फिल्म में विलेन के रोल में बॉबी देओल का लुक काफी खतरनाक लगा है। टीजर के अंत में बॉबी देओल की सिर्फ हल्की सी झलक दिखी है, जिसमें वे कुछ बोलते नहीं है बस एक्सप्रेशन देते हैं। बॉबी के खतरनाक एक्सप्रेशन वाली क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसी बीच बॉबी देओल के कुछ फैन पेज फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर एक खबर उड़ा रहे हैं। इन फैन पेजों के का मानना है कि बॉबी इस फिल्म में रणबीर कपूर के सौतेले भाई का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे।  

फिल्म एनिमल में बॉबी के किरदार पर   ट्विटर पर एक फैनपेज ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’एनिमल में 10 सेकंड की स्क्रीन प्रेजेंस में बॉबी देओल खतरनाक  वाइब्स दे रहे हैं वह एक गूंगे (जो बोल नहीं सकता) का किरदार निभा रहे हैं, वह अपने हाव-भाव से धूम मचाने वाले हैं।’’ इसी ट्विट पर को गलत बताते हुए एक फैनपेज ने ट्विट करते हुए फिल्म में बॉबी के किरदार के बारें में बताते हुए लिखा कि, ‘’वह ‘गूंगे’ नहीं बल्कि नरभक्षी साइकोपैथ डॉन का किरदार निभा रहे हैं जो इंसानों को मारने के बाद उनका अंग खा जाता है। वह रणबीर के सौतेले भाई है और अनिल और उनके परिवार के खिलाफ दुश्मनी रखता है।’’ 

इसी प्रकार कई और पोस्ट्स ट्विटर पर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर देखने को मिल रही हैं। हालांकि, अभी तक फिल्म के मेकर्स ने इन अफवाहों पर अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है। लेकिन फिल्म ‘एनिमल’ के टीजर को तो देखकर लगता है कि फिल्म में रणबीर और बॉबी दोनों ही एक साइकोपैथ का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि वो दिखायेंगे कि एक वायलेंट और एग्रेसिव फिल्म क्या होती है? इस फिल्म में काफी खून-खराबा देखने को मिलेगा। तो अब देखना होगा कि फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर और बॉबी के क्या किरदार होंगे?

ये भी पढ़ें: Sunny Deol ने Dono के डायरेक्टर Avnish Barjatya को अपने बेटे Rajveer Deol को लेकर बोली थी यह बात, राजवीर बोले उन्हें पता था कि..

Latest Posts

spot_img

you may like