Disco Dancer और Teri Meherbaniyan समेत इन पुरानी फिल्मों के आने वाले हैं Sequel और रीमेक 

 Upcoming Sequel and remake of Disco Dancer and these films: बॉलीवुड में 80 के दशक में आई दो बड़ी हिट फिल्में ‘डिस्को डांसर’ और ‘तेरी मेहरबानियाँ’ के सीक्वल आने वाले हैं। इसके अलावा 90s की एक हिट फिल्म का रीमेक भी आने वाला है। बॉलीवुड में अब इन पुरानी फिल्मों के सीक्वल और रीमेक की तैयारियां चल रही हैं। तो आज हम आपको इन्हीं पुरानी फिल्मों के आने वाले सीक्वल और रीमेक के बारे में बतायेंगे।

बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन पुरानी फिल्मों के आने वाले सीक्वल और रीमेक: 

1.डिस्को डांसर 2: साल 1982 में आई मिथुन की हिट फिल्म डिस्को डांसर का अब सीक्वल बनने वाला है। खबरों की माने तो इस फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर बब्बर सुभाष अब अपनी इस हिट फिल्म का सीक्वल बनाने वाले है। बब्बर ने इस फिल्म के सीक्वल के लिए कहानी पर काम करना शुरू कर दिया है। इस फिल्म के सीक्वल में मिथुन के बेटे की कहानी को दिखाया जायेगा। फिल्म में मिथुन एक बाप रोल निभायेंगे और उनके बेटे के रूप में किसी ए-लिस्टर एक्टर को लिया जायेगा। फिल्म के सीक्वल में म्यूजिक का काम इंटरनेशनल म्यूजिक डायरेक्टर से कराया जायेगा। इस फिल्म को लेकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जायेगी। 

2.तेरी मेहरबानियाँ 2: साल 1985 में फिल्म जैकी श्रॉफ की हिट फिल्म ‘तेरी मेहरबानियाँ’ का सीक्वल इस फिल्म के प्रोड्यूसर केसी बोकाड़िया ने पिछले साल अनाउंस किया था। इस फिल्म में पर अभी काम चल रहा है। इस फिल्म में दो कुत्तों की कहानी को दिखा जायेगा। फिल्म में यह कुत्ते बदला लेते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म की बाकी जानकारी जल्द ही साझा की जायेगी। 

3.दामिनी (रीमेक): साल 1993 में आई सनी देओल और ऋषि कपूर की हिट फिल्म दामिनी का रीमेक बनने वाला है। खबरों की माने तो सनी देओल ने शाहरुख खान ने इस फिल्म के राइट्स खरीद लिए हैं। वे अपने बेटे कर्ण देओल को लेकर अपनी इस फिल्म का रीमेक बनायेंगे। इस फिल्म को लेकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जायेगी। 

4.मिली, बावर्ची, कोशिश (रीमेक): 70 के दशक की इन हिट फिल्मों का रीमेक बनने जा रहा है। जादूगर फिल्म्स के अनुश्री मेहता, अबीर सेनगुप्ता और एसआरएस प्रोडक्शंस के समीर राज सिप्पी मिलकर इन तीनों फिल्मों को प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म को लेकर और जानकारी जल्द ही साझा की जायेगी। 

ये भी पढ़ें: Arjun Rampal और Bobby Deol समेत बॉलीवुड के यह टॉप हीरो साउथ की आने वाली पैन इंडिया फिल्मों में बने हैं विलेन 

Latest Posts

spot_img

you may like