Manish Wadhwa फिल्म Gadar 2 में क्यों चाहते हैं कि उनके किरदार को गालियां पड़ें?

Why  Manish Wadhwa want his character get abuses in Gadar 2: बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल की आगामी फिल्म गदर 2 को लेकर दर्शक काफी ज्यादा उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल का एक बार फिर से तारा सिंह का पुराना खतरनाक अवतार देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म में इसबार अमरीश पुरी जी नहीं है। लेकिन इस फिल्म में बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता मनीष वाधवा हैं, जिन्हें ट्रेलर में देखकर लगता है कि वे इस फिल्म में अमरीश पुरी की कमी नहीं खलने देंगे। हालांकि, मनीष का मानना है कि अमरीश पुरी की जगह बॉलीवुड में कोई नहीं ले सकता है, मनीष का कहना कि 100 एक्टर्स भी जन्म ले ले तो अमरीश पुरी की बराबरी नहीं कर पायेंगे। 

मनीष जोकि इस फिल्म में मुख्य विलेन का किरदार निभा रहें, वे इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। मनीष चाहते हैं कि उनके किरदार को लोग गालियां देने पर मजबूर हो जाए। मनीष ने हाल ही में एनबीटी एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर दिए एक इंटरव्यू में फिल्म गदर 2 में अपने रोल के बारे में बातचीत की हैं।

मनीष ने बताया कि वे चाहते हैं कि फिल्म में उन्हें उनके रोल के लिए गालियां पड़ें। मनीष ने कहा कि, ‘’मैं इस रोल के बारे में आपको ज्यादा कुछ नहीं बताऊंगा। लेकिन इतना जरूर बताना चाहता हूं कि इस फिल्म में जो मेरा किरदार है उसने जो चीजे इस फिल्में में बोली हैं, वो काफी अविश्वसनीय लगती है। लोग भी अब विलेन्स को काफी पसंद करने लगे हैं, लेकिन पहले विलेन्स को चप्पले, जूते और गालियां पड़ती थी। इसीलिए मैं काफी खुश हूं कि लोग अब विलेन के रोल को भी पसंद करते हैं और मैं चाहता हूं कि थोड़ी गालियां मुझे भी मेरे इस रोल के लिए पड़ जाए। तो मुझे ऐसे फिल्म होगा कि मैंने विलेन के किरदार में सही काम किया। मैं चाहता हूं कि यह गालियां मेरी एक्टिंग, मेरे उस किरदार के लिए पड़े जोकि खतरनाक और एक खूंखार किस्म का आदमी है।’’

ये भी पढ़ें: Javed Akhtar ने Shabana Azmi और Dharmendra के किसिंग सीन पर दिया ऐसा रिएक्शन, शबाना बोलीं कौन धर्मेन्द्र को किस नहीं करना चाहेगा?

Latest Posts

spot_img

you may like