Avika Gor gets work of her talent not social media: टीवी जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस अविका गौर जिन्होंने हाल ही में फिल्म 1920 – Horrors of the Heart से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है। इस फिल्म में दर्शकों को अविका की एक्टिंग काफी पसंद आई है। इसी बीच अविका ने एक बड़ा बयान दिया है। अविका ने कहा कि उन्हें दूसरे एक्ट्रेस की तरह उनकी सोशल मीडिया पोस्ट कारण काम नहीं मिलता, बल्कि लोग उन्हें उनके टैलेंट की वजह से काम देते है।
अविका ने हाल ही में ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि, ‘’मैं सोशल मीडिया पर काफी चीजें साझा करती हूं, लेकिन यह मैं किसी दबाव में आकर नहीं करती हूं। मैं ऐसी कुछ भी चीज शेयर नहीं करती हूं, जो मुझे अच्छी नहीं लगती है। कभी-कभी ऐसा होता है कि मैं कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले लेती हूं। कभी-कभार में दूसरी चीजों में व्यस्त रहती हूं और इसलिए मैं नहीं चाहती हूं कि सोशल मीडिया मेरे लिए एक डिस्ट्रैक्शन का माध्यम बने। मैं एक एक्टर के तौर पर सोशल मीडिया को लेकर अपने ऊपर ज्यादा दबाव नहीं डालती हूं, क्योंकि मुझे पता है कि मेरी सोशल मीडिया पोस्ट से मुझे काम नहीं मिलने वाला है। लोग मुझे मेरे टैलेंट के कारण काम देते है, क्योंकि वो मेरी एक्टिंग में विश्वास करते हैं।’’
इसके अलावा अविका ने अपने ब्वॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवान के साथ अपने संबंधों पर विचार साझा करते हुए कहा कि, ‘’मिलिंद मुझे हर रोज अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करते हैं। वे मेरी क्राफ्ट को और बेहतरन करने के लिए मुझे प्रेरित करते है। जब आपका पार्टनर इतना सिक्योर हो, तो आप बिना किसी चिंता के अपने काम पर ध्यान दे सकते हो और तभी आपकी पर्सनल लाइफ सफल रहती है। मैं उन्हें पाकर काफी खुश हूं।’’
अविका के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे अब ओटीटी पर काम करना चाहती है। इसके साउथ में उनकी कुछ बेहतरीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

