Boogie Woogie स्क्रिप्टेड नहीं था, Narsimha में ऐसे हुए थी कास्टिंग, इस कारण से बीच में छोड़ी एक्टिंग, शादी न करने की बताई यह वजह: Ravi Behl 

Ravi Behl on narsimha and Boogie Woogie: बॉलीवुड में 90 के दशक की कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहे अभिनेता रवि बहल जिन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी। रवि ने लीड एक्टर के तौर पर साल 1991 में आई फिल्म नरसिम्हा से अपना आधिकारिक डेब्यू किया था। नरसिम्हा के बाद रवि कई हिट फिल्मों में नजर आए, लेकिन फिर उन्होंने कुछ सालों के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले लिया। इसके बाद उन्होंने डांस शो ‘बूगी वूगी’ शुरू किया। अब रवि फिर से लगभग 22 साल बाद वेब-सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ से एक्टिंग में वापसी कर रहे हैं। 

इसी बीच रवि ने हाल ही में ‘बॉलीवुड ठिकाना’ को दिए एक इंटरव्यू में अपने फिल्मी करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर कई बातें साझा की हैं। रवि ने लीड एक्टर के तौर पर अपनी डेब्यू फिल्म नरसिम्हा में कास्टिंग को लेकर बताते हुए कहा कि, ‘’वे इस फिल्म के डायरेक्टर एन चंद्रा के पास गए थे। उन्होंने अपना VHS एन चंद्रा को दिखाया जिसमें उनकी बचपन की फिल्मों की क्लिप्स और डांस क्लिप्स थी।  VHS को देखकर एन चंद्रा काफी प्रभावित हुए।’’

रवि ने आगे बताया कि,  ‘’एन चंद्रा ने मुझसे फिल्म तेजाब के सॉन्ग एक दो तीन पर डांस करवाया। उन्हें डांस पसंद आया, लेकिन उन्हें संशय था तो उन्होंने मुझे उनके परिवार के सामने डांस करने को कहा। मैंने भी उनकी फैमिली के सामने डांस किया और सभी को डांस पसंद आया। डांस के बाद एन चंद्रा ने तुरंत कॉन्ट्रैक्ट बनाया और मुझे फिल्म नरसिम्हा के लिए साइन कर लिया।’’

रवि ने जिन्होंने नरसिम्हा के बाद कई हिट फिल्मों में काम किया लेकिन उसके बाद उन्होंने एक्टिंग न करके डांस शो ‘बूगी वूगी’ की शुरूआत की और 10 साल तक इस डांस शो से जुड़े रहे है। इसके बारे में बताते हुए रवि ने कहा कि, ‘’मैं, नावेद और जावेद जाफरी तीनों बचपन के दोस्त है। तो एक दिन नावेद मेरे घर पर आया और मुझे बोला कि कुछ नया शुरू करते हैं। नावेद ने मुझे डांस शो करने के बारे में बोला। तो हम तीनों सोनी टीवी के पास गए और यह कॉन्सेप्ट उनको सुनाया। उन लोगों को भी यह कॉन्सेप्ट पसंद आया और उसके बाद हम लोगों इन डांस शो की शुरुआत।’’ रवि ने यह भी बताया कि यह शो बिल्कुल भी स्क्रिप्टेड नहीं था। रवि ने कहा कि, ‘’यह शो बिल्कुल स्क्रिप्टेड नहीं था, क्योंकि हम लोग बिल्कुल रियलिटी दिखना चाह रहे थे। बस इतना जरूर की हम लोग खुद जोक्स को तैयार करते थे ताकि मनोरंजन बना रहे है।’’

रवि ने अभी तक शादी क्यों नहीं की इसका कारण बताते हुए अभिनेता ने कहा कि, ‘’वे एक लड़की के प्यार में थे, लेकिन फिर उन दोनों में कुछ अनबन हो गई और जिसके कारण से शादी नहीं हो पाई। इसके अलावा उन्हें उस लड़की के अलावा आजतक किसी लड़की के लिए वैसी प्यार वाली फीलिंग नहीं आई है, इसी कारण से वे आज भी सिंगल है।’’

ये भी पढ़ें: मुझे बॉलीवुड से ज्यादा मेहनत एडल्ट इंडस्ट्री में करनी पड़ी और कोई भी उस इंडस्ट्री में मेरा फायदा नहीं उठा पाया: Sunny Leone

Latest Posts

spot_img

you may like