Amruta Subhash ने कहा कि Sacred Games में इंटीमेट सीन को शूट करने के लिए Anurag Kashyap ने मेरी पीरियड की डेट्स के बारे में पूछा था

Amruta Subhash Anurag Kashyap asked  period dates for intimate scene:  बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्री अमृता सुभाष जिन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। अमृता ने एक से एक बढ़कर किरदार निभाए हैं। इसी बीच अमृता ने अपने पहले इंटीमेट सीन को शूट करने के अनुभव के बारे में बताया है। अमृता ने वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स सीजन 2 के लिए अपने करियर का पहला इंटीमेट सीन शूट किया था। इस सीन को अनुराग कश्यप की देखरेख में शूट किया गया था। 

अमृता ने बताया कि इस इंटीमेट सीन को लेकर अनुराग कश्यप काफी ही ज्यादा संवेदनशील थे और वे अमृता को इस सीन के लिए काफी सहज महसूस करना चाहते हैं। अमृता ने नेटफ्लिक्स इंडिया को इस बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’मैंने अपना पहला से*स सीन सेक्रेड गेम्स 2 में अनुराग के साथ किया था। इसमें पुरुष या महिला होने का कोई सवाल ही नहीं था। वह बेहद संवेदनशील थे। उन्होंने डायरेक्शन टीम को बुलाया। उन्होंने ही मुझसे सवाल पूछा था कि आपके पीरियड्स की तारीखें क्या हैं, इसलिए वे उसके आसपास सेक्स सीन शेड्यूल नहीं करते हैं। ‘क्या आप इसे अपने पीरियड्स के दौरान करेंगी?’ उन लोगों ने मुझसे यह पूछा।’’

 अमृता ने आगे कहा कि, ‘’संवेदनशील होने के लिए किसी के जेंडर से उसे परिभाषित नहीं किया जाना चाहिए। यह पुरुष या महिला होने से परे है। इस सीन को लेकर अनुराग बहुत ही संवेदनशील थे।’’ बता दें कि, सेक्रेड गेम्स का सीजन 1 साल 2018 में रिलीज किया गया था। दर्शकों को सीजन 1 पसंद आया था। लेकिन सीजन 2 बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था। इसके अलावा सीरीज में महिलाओं को गलत तरीके से पेश करने को लेकर भी दर्शकों ने काफी तंज कसा था। दर्शकों को मानना था कि इस सीरीज में काफी ज्यादा ही अश्लीलता परोसी गई थी। इस सीरीज में सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिकाओं में थे। इस सीरीज में इन तीनों ने ही गजब की पर्फोमेंस दी थी। 

ये भी पढ़ें: जब Dharmendra को देखकर सोफे की पीछे छुप गईं थी Jaya Bachchan, धर्मेंद्र ने जया से जुड़ा बताया एक मजेदार किस्सा

Latest Posts

spot_img

you may like