Ranbir Kapoor की फिल्म Jagga Jasoos के इस गाने की शूटिंग के लिए लगे थे छह महीने,  फिल्म की इस बात को लेकर था सबसे बड़ा डर

Ranbir Kapoor Jagga Jasoos this song took six months: साल 2017 में आई रणबीर कपूर की सबसे प्यारी फिल्म ‘जग्गा जासूस’, जोकि दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। लेकिन एक अच्छी फिल्म होने के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म को बनाने में लगभग 2 साल का समय लगा था, फिल्म की हर चीज पर काफी डिटेलिंग की गई थी। यहां फिल्म के सबसे मजेदार सॉन्ग गलती से मिसटेक को शूट करने में भी छह महीने का समय देना पड़ गया था। 

इस बात की जानकारी इस फिल्म के अस्सिटेंट डायरेक्टर और कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने दी है। विजय ने हाल ही में मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में इस फिल्म के बारे में कई चीजें बताई। विजय ने इस फिल्म के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’इस फिल्म को लेकर हर कोई संशय में था कि यह फिल्म बन भी पायेगी कि नहीं। दो साल हर किसी को इस फिल्म के लिए मोटिवेट किया गया था।’’

विजय ने कहा कि, ‘’अनुराग बसुस ने उन्हें  फिल्म के सॉन्ग गलती से मिसटेक को सुनाया और कहा कि इस सॉन्ग को शूट करने के लिए अगले दिन 30 लड़के ले आना।’’ लेकिन अनुराग को सॉन्ग के पहले शॉट के बाद कुछ गलत लगा और उन्होने विजय से कहा कि, ‘’यह सॉन्ग फिट नहीं लग रहा है, इसलिए इसे अभी के लिए छोड़ देते हैं। ‘  विजय ने कहा कि, ‘’हमने चार महीने तक गाने को छुआ तक नहीं।’’ लेकिन   फिर अनुराग ने  फिल्म को ए़डिट किया और कहा, सॉन्ग अच्छा है हमे इसे शूट करना चाहिए। 

विजय ने आगे बताया कि कैसे इस सॉन्ग के लिए छह महीने लग गए। विजय ने कहा कि, ‘’चार महीने बाद, हमने गाने के लिए सिर्फ एक और दिन के लिए शूट किया और इसे एडिट में डाला, और अनुराग ने  कहा, ‘हाँ, यह सही लग रहा है’। फिर दो महीने तक हमने कुछ नहीं किया। दो महीने बाद अनुराग ने फिर कहा, ‘अब हम इस गाने को ठीक से करेंगे’ और इस तरह गलती से गलती हो गई। हमने चार दिनों तक शूटिंग की लेकिन छह महीने का समय लगा कर।’’

बता दें कि, फिल्म जग्गा जासूस को अनुराग बसु द्वारा निर्देशित किया गया था। इस फिल्म में रणबीर और कैटरीना मुख्य भूमिकाओं में थे। 

ये भी पढ़ें: Akshay Kumar पहुंचे Kedarnath, फैन ने पूछा अब कौन सी देशभक्ति वाली फिल्म आ रही है सर

Latest Posts

spot_img

you may like