जब Anupam Kher चाह रहे थे कि Shashi Kapoor कार को रोक दे और लोग उन्हें पहचान ले

Anupam Kher  Shashi Kapoor: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता अनुपम खेर जिनको बॉलीवुड में लगभग तीन दशक से भी ऊपर का समय हो गया है। अनुपम ने इन बीते सालों में हर प्रकार के किरदार को निभाया और सबसे अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। अनुपम जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की शशि कपूर के साथ फिल्म उत्सव (1984) से की थी।  हाालांकि, उत्सव से पहले उनकी फिल्म सारांश को रिलीज कर दिया गया था। 

अनुपम ने अपनी डेब्यू फिल्म उत्सव जुडा एक मजेदार किस्सा साझा किया है। अनुपम ने हाल ही में द लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में अपनी फिल्म उत्सव को लेकर कुछ यादे साझा की। अनुपम ने इस फिल्म के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’मैं हमेशा कहता हूं कि इस फिल्म में मेरा ‘रनिंग रोल’ था, क्योंकि पूरे समय मैं शशि कपूर के पीछे भागता रहा। यह पहली फिल्म थी जिसमें मुझे कास्ट किया गया था, हालाँकि यह सारांश के बाद रिलीज़ हुई थी। और मुझे शशि कपूर के साथ दिल्ली से भरतपुर जाना पड़ा, क्योंकि मुझे सौंपी गई कार नहीं आई थी।’’

इसी पर आगे बातचीत करते हुए अनुपम ने कहा कि, ‘’शशि कपूर साहब मेरे सामने अपनी कार लेकर आए और मुझसे बोले कि मैं अकेला जा रहा हूं, तो तुम मेरे साथ चलो।’’ अनुपम ने कहा कि, उनके साथ कार में बैठने को लेकर मैं काफी उत्साहित हो गया और मैं चाहता था कि कार हर स्टॉप रूके ताकि लोग मुझे शशि कपूर के साथ देखे सकें।’’ इसके अलावा अनुपम ने बताया कि, फिल्म उत्सव की शूटिंग के दौरान अनुपम खेर और शशि कपूर का चेजिंग रूप भी एक ही थी।’’

आपको बता दें कि, साल 1984 में आई फिल्म उत्सव को दिवंगत अभिनेता और निर्देशक गिरिश कर्नाड द्वारा निर्देशित किया गया था। इस फिल्म में अनुपम खेर ने शशि कपूर के दोस्त का किरदार निभाया था। यह फिल्म कामुकता पर आधारित थी। इस फिल्म में रेखा ने एक वेश्या का किरदार निभाया। यह फिल्म दर्शकों को खास पसंद नहीं आई थी, लेकिन इस फिल्म को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए थे। 

ये भी पढ़ें: Bhushan Kumar हुए भावुक बोले, ‘Adipurush का सपना मेरे पिता Gulshan Kumar का था, जो अब सच हो गया है’

Latest Posts

spot_img

you may like