कल आ सकता है SRK की  Jawan का Teaser, एक बार फिर से बदलेगी फिल्म की रिलीज डेट, जानिए अब कब रिलीज हो सकती है फिल्म?

Teaser of SRK Jawan tomorrow: बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान के टीजर और ट्रेलर को लेकर किसी बात की पुष्टि अभी पूर्णरूप से नहीं हो पा रही है। फैंस जोकि इस फिल्म के ट्रेलर और टीजर का इंतजार काफी दिनों से कर रहे हैं, इसी बीच इस फिल्म के टीजर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

सूत्रों की माने तो इस फिल्म का टीजर कल यानि कि 07 मई को रिलीज किया जा सकता है। इसके अलावा अब फिल्म को शायद अगस्त 2023 में नहीं रिलीज किया जायेगा। इस फिल्म के मेकर्स अगस्त 2023 में फिल्म जवान का क्लेश रणबीर कपूर की एनिमल और सनी देओल की गदर 2 से नहीं करना चाहते हैं, इसलिए फिल्म को अब 07 सितंबर 2023 को रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, इस बात को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

फिल्म जवान के मेकर्स जल्द ही इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक पुष्टि करेंगे, लेकिन यह माना जा रहा है कि टीजर को कल रिलीज कर दिया जायेगा। अब देखते हैं कि कल टीजर रिलीज किया जाता है कि नहीं। इसके अलावा फिल्म को कब रिलीज किया जायेगा इस बात की भी पुष्टि इसी हफ्ते में मेकर्स के द्वारा कर दी जायेगी।

बता दें कि, फिल्म जवान को साउथ के निर्देशक एटली ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में वीएएफक्स काम अभी काफी ज्यादा बचा हुआ है, इसीलिए इस फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन करवा दिया गया है। इसके अलाव खबरों की मानें तो शाहरुख अपनी इस फिल्म को किसी बड़ी फिल्म से क्लेश नहीं करवाना चाहते हैं, इसीलिए फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई पुष्टि नहीं हो पा रही है।

इसके अलावा इस फिल्म को लेकर एक थ्योरी यह भी है कि इस फिल्म को कई फिल्मों से बिना राइट्स खरीदकर रीमेक कर दिया है, जिसको को लेकर अभी लीगल काम चल रहा है। बीच में खबरें उड़ीं थी कि इस फिल्म को डार्कमैन और पेरारसु से बिना राइट्स लिए कॉपी किया गया है। बहरहाल अब देखते हैं कि इस फिल्म को कब रिलीज किया जाता है।

ये भी पढ़ें: Tu Jhoothi Main Makkaar, Netflix पर हुई रिलीज हुई, फैंस ने फिल्म को देखने के बाद दिए ऐसे रिएक्शन

Latest Posts

spot_img

you may like