हमारे एक्टर्स OTT पर काम करके मिट्टी पलीद करवा रहे हैं, लेकिन South वाले अभी भी सिनेमाघरों में विश्वास रखते हैं: Sanjay Gupta

Sanjay Gupta on OTT Bollywood South: बॉलीवुड को ‘कांटें’, ‘शूटआउट एट वडाला’ और ‘काबिल’ जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाले निर्देशक संजय गुप्ता ने बॉलीवुड के गिरने का मुख्य कारण बता दिया है। संजय गुप्ता ने बॉलीवुड के एक्टर्स, डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स पर एक बड़ी बात बोली है। संजय का मानना है कि बॉलीवुड के पतन का कारण ओटीटी पर काम करने वाले एक्टर्स, डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स है। 

संजय ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’साउथ फिल्म इंडस्ट्री के समृद्ध होने और ऊंची उड़ान भरने का मुख्य कारण यह है कि उनके बड़े एक्टर्स, निर्देशक और निर्माता सीधे डिजिटल में जाने से इनकार करते हैं। यही उनके इकोसिस्टम (थियेटर) को जिंदा रखे हुए है। जबकि हम अपने को मारने में लगे हैं।’’ संजय ने इस ट्विट से इनडायरेक्टली ओटीटी पर काम कर रहे बॉलीवुड के एक्टर्स और डायरेक्टर्स पर तंज कसा है। 

संजय के इस ट्विट पर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने थियेटर को ओटीटी के मुकाबले महंगा बताते हुए लिखा कि, ‘’थिएटर बहुत महंगे हैं सर। एक मिडिल क्लास व्यक्ति के रूप में, मुझे बुकिंग करने से पहले वास्तव में सोचने की आवश्यकता पड़ती है। सस्ते टिकट के लिए लोग फिल्म देखने के लिए उपलब्ध हैं। इसके अलावा टिकट से ज्यादा महंगे पॉपकॉर्न के प्राइस हैं।’’

इसके अलावा एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’नहीं सर। उससे कहीं ज्यादा, वे भारतीय मूल्यों, परंपरा, संस्कृति और सबसे महत्वपूर्ण मूल भारतीय संगीत को दर्शाते हैं। और वे तथाकथित वैश्विक अपील माँगने के लिए सेक्सुअल सीन, गाली-गलौज और अन्य आपत्तिजनक चीजों को नहीं दिखाते हैं।’’

इसके अलावा एक यूजर ने ओटीटी को दोष देने पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’ओटीटी को दोष देकर हम अभी भी खराब कहानी कहने, फालतू प्रोजेक्ट बनाने, रीमेक और रीमिक्स के आधार पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने, नई प्रतिभाओं को अनुमति नहीं देने की वास्तविकता को स्वीकार नहीं कर रहे हैं! अब जब ठोकर लग रही हैं, तो प्लेटफॉर्म को दोष दे रहे हैं।’’

ये भी पढ़ें: बिना शादी के Bollywood के ये सेलेब्स एंज्वॉय कर रहे हैं Parenthood, लिस्ट में हैं कई चौंकाने वाले नाम

Latest Posts

spot_img

you may like