Geeta Kapur ने Terence Lewis के अफेयर को लेकर किया एक बड़ा खुलासा

Geeta Kapur Terence Lewis: फिल्म इंडस्ट्री के जानें-मानें कोरियोग्राफर्स गीता कपूर और टेरेंस लुईस जोकि अपने डांस शो ‘इंडिया बेस्ट डांसर’ के सीजन 3 को लेकर खबरों में बने हुए हैं। ‘इंडिया बेस्ट डांसर’ की सीजन 3 के जज गीता कपूर, टेरेंस लुईस और सोनाली बेंद्रे हाल ही में कपिल शर्मा के शो में अपने डांस शो को प्रमोट करने के लिए पहुंचे।

इसी दौरान गीता कपूर ने टेरेंस लुईस के अफेयर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। शो के दौरान कपिल शर्मा ने टेरेंस लुईस से एक सवाल पूछते हुए कहा कि, ‘’आपने अभी तक शादी क्यों नहीं की है। इस पर टेरेंस ने एक मजेदार जवाब देते हुए कहा कि, ‘’जिन-जिन की शादी हुई है, वे विचारे वे काफी परेशान रह रहे हैं, तो इन सब चीजों को देखकर मेरा मन शादी करने का नहीं होता है।’’

इसी बीच गीत कपूर ने टेरेंस इस जवाब पर बोलते हुए कहा कि ,’’मैं बताऊं सबको कि मैंने तेरे घर पर किसको देखा था।’’ इस पर कपिल काफी उत्साहित हो गए और गीता से और जानकारी मांगने लगे। इस पर गीता ने जवाब देते हुए कहा कि, ‘’मैं नाम नहीं बताऊंगी , लेकिन एक दिन जब मैं इसके घर गई थी तो मैंने पर एक लड़की देखा था।’’ इसके बाद कपिल ने टेरेंस ने उस लड़की नाम बताने को कहा, लेकिन टेरेंस ने इस बात का कोई जवाब नहीं दिया।

आपकों बता दें कि बीच में खबरें आईं थी कि टेरेंस लुईस बॉलीवुड की अभिनेत्री नोरा फतेही को डेट कर रहे हैं। लेकिन दोनों ने इस बात को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी। नोरी फतेही और टेरेंस ने आपस में डेट करने वाली खबरोंं को बेबुनियाद बताया था। दोनों को डेट करने की खबरें ‘इंडिया बेस्ट डांसर’ के सीजन 2 के दौरान शुरू हुई थीं। इस शो के सेट से दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसको लेकर लोगों ने इन दोनों को डेट करने का अनुमान लगाया था।

ये भी पढ़ें: फैंस ने Yeh Hai Chahatein में Nayantara-Samrat की वापसी की मांग, बोली यह बात

Latest Posts

spot_img

you may like