Shah Rukh Khan की Pathaan की रिकॉर्ड तोड़ कमाई जारी, 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म

शाहरुख खान की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने महज 27 दिनों में 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है

Pathaan WorldWide Collection: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। पठान शाहरुख खान के करियर की टॉप एंटरटेनमेंट फिल्मों में शामिल हो गई है। कमाई के मामले में फिल्म लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। यह फिल्म 25 जनवरी को दुनिया भर के सिनेमा हॉल में रिलीज हुई थी। फिल्म ने एक महीने के अंदर ही एक बहुत बड़ा आंकड़ा छू लिया है। शाहरुख खान की पठान भारत के साथ-साथ विदेशों में भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। पठान ने एक और नई उपलब्धि हासिल की है।

यशराज बैनर तले बनी पठान का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म ने घरेलू बाजार में 497.75 करोड़ का बिजनेस किया है। यह कलेक्शन सिर्फ हिंदी भाषा का है। फिल्म ने तेलुगू में भी अच्छा कलेक्शन किया है। इसको मिला दे तो यह 515.67 करोड़ का आंकड़ा बन जाएगा। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 1000 का कलेक्शन कर लिया है। पठान 1000 करोड़ का बिजनेस करने वाली पांचवीं फिल्म बन गई है। कमाल की बात यह है कि पठान ने यह आंकड़ा एक महीने के भीतर ही छू लिया और फिल्म अभी तक चीनी बाजार में रिलीज भी नहीं हुई है।

पठान से पहले दंगल, बाहुबली, आरआरआर और केजीएफ 2 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। पठान के मेकर्स ने टिकट के दाम कम कर दिए है, जिसका का फायदा फिल्म को मिल रहा है। वाईआरएफ ने जानकारी दी है कि पठान को सोमवार से शुक्रवार तक 110 रुपये में देखा जा सकता है। इससे फिल्म का कलेक्शन और बढ़ सकता है। पठान में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने दमदार एक्शन करते हुए मुख्य भूमिका निभाई थी।

फिल्म की सफलता के बाद शाहरुख खान ने फैन्स का शुक्रिया अदा किया है। वहीं फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान को साथ देख बहुत खुश हुए। पठान से शाहरुख ने 4 साल बाद बड़े परदे पर वापसी की है। हाल ही में किंग खान ने ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन में फैंस के साथ बातचीत की। शाहरुख खान इस साल दो और फिल्मों में नजर आने वाले है। साउथ के डायरेक्टर एटली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जवान’ 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी ‘डंकी’ 22 दिसंबर को रिलीज होगी।

ये भी पढ़े: Akshay Kumar ने की वापसी, Hera Pheri 3  की शूटिंग हुई शुरू

Latest Posts

spot_img

you may like