Shilpa Shetty ने ऐसे मनाया अपनी लाड़ली Samisha का बर्थडे, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपनी लाड़ली बेटी समीक्षा शेट्टी का तीसरा बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्स के कई बच्चे शामिल हुए और अब शिल्पा शेट्टी ने बर्थडे पार्टी का एक वीडियो शेयर किया है

Samisha Shetty Birthday Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिता रही है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस अपनी लाड़ली बेटी समीक्षा शेट्टी (Samisha Shetty) का तीसरा बर्थडे सेलिब्रेट किया। इसका एक वीडियो शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में समीक्षा की क्यूट अंदाज को देख फैंस का दिल पिघल रहा है। इस वीडियो को एक्ट्रेस ने कुछ घंटे पहले ही शेयर किया है।

शिल्पा शेट्टी अपनी बेटी समीक्षा शेट्टी के जन्म के बाद से ही उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है। फैंस इन वीडियोज और फोटोज को खूब पसंद करते है। समीक्षा बचपन से ही सोशल मीडिया स्टार बन चुकी है। अन्य स्टार किड्स की तरह समीक्षा के कई फैंस ही जो उनको देखना पसंद करते है। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर हैंडल पर समीक्षा की बर्थडे पार्टी का वीडियो शेयर किया है। समीक्षा की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स के बच्चे शामिल हुए। वहीं रानी मुखर्जी और तुषार कपूर भी अपने बेटे के साथ नजर आए।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की बेटी समीक्षा की बर्थडे पार्टी की थीम पेप्पा पिग थी। समीक्षा ने अपनी मां के साथ डांस किया और अपने भाई और पापा के साथ कैमरे के सामने पोज दिए। शिल्पा ने शेयर किए वीडियो में देख सकते है कि उन्होंने अपनी बेटी के साथ खूब एन्जॉय किया। उन्होंने वीडियो शेयर करने के साथ कहा कि, ‘जब आपकी 3 साल की बेटी के लिए पहली बार जन्मदिन की पार्टी होती है। तो यह एक मिनी वेडिंग बन जाती है और जब ऐसा होता है तो आपको मदद की जरुरत होती है।’ शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है और समीक्षा को जन्मदिन की बधाई दे रहे है।

समीक्षा की बर्थडे पार्टी के वीडियो पर कमेंट कर फैन्स पूछ रहे है शिल्पा मैम बताइए समीक्षा को गिफ्ट में क्या दिया है। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि वियान और समीक्षा साथ में पोज देते हुए बेहद प्यारे लग रहे है। हालांकि एक यूजर ने राज कुंद्रा के मास्क के बारे में पूछ लिया है। समीक्षा के बर्थडे पर शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें समीक्षा अपनी मम्मी की हील्स पहने नजर आ रही थी।

ये भी पढ़े: फैन ने Shah Rukh Khan से पूछा कब होंगे रियाटर? जाने Pathaan का जवाब

Latest Posts

spot_img

you may like