एक दूजे के हुए KL Rahul और Athiya Shetty, शादी के बाद सामने आई खूबसूरत फोटो

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल एक-दूजे के हो गए है। शादी के बाद दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरें सामने आते ही फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं

KL Rahul-Athiya Shetty Wedding Photo: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) आखिरकार एक-दूजे के हो गए है। दोनों की शादी 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्महाउस पर हुई। लंबे समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोर रहे इस कपल ने आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। इनकी शादी साउथ इंडियन स्टाइल में पूरे रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। शादी के बाद अब इनकी तस्वीरें सामने आ गई हैं।

अथिया और केएल राहुल के फैन्स को शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार था। शादी के बाद दोनों ने मीडिया के सामने आकर पोज भी दिए। इसके साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। शादी की तस्वीरें सामने आते ही बॉलीवुड सेलेब्स, क्रिकेट के दिग्गज और फैन्स प्यार की बौछार कर रहे हैं और दोनों को नई जिंदगी के लिए बधाई दे रहे हैं। बता दें कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी की लव स्टोरी एक दोस्त के जरिए शुरू हुई थी।

शादी की तस्वीरें अथिया और राहुल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे में खोए हुए हैं और बेहद खुश हैं। दोनों की तस्वीरें बेहद खूबसूरत हैं और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। नए कपल को चारों तरफ से शुभकामनाएं मिल रही है। अथिया ने लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना है और कुंदन ज्वैलरी पहनी है। वहीं केएल राहुल ने व्हाइट शेरवानी पहनी है, जिसमें दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे है। दिनों की तस्वीरों को खूब प्यार मिल रहा है।

शादी के कुछ समय बाद ही सुनील शेट्टी और उनके बेटे अहान शेट्टी ने बाहर आकर मीडिया से बात की और मीडिया से अपनी खुशी शेयर की। इसके साथ ही दोनों ने मीडिया को मिठाई बांटी और मीडिया और पैपराजी को उनके प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया। सुनील शेट्टी ने बताया कि नवविवाहित जोड़े का वेडिंग रिसेप्शन इंडियन प्रीमियर लीग के बाद होगा।

ये भी पढ़े: आज शादी के बंधन में बंधेंगे KL Rahul-Athiya Shetty, साउथ इंडियन स्टाइल में होगी वेडिंग

Latest Posts

spot_img

you may like