Janhvi Kapoor ने इस अंदाज में खेली होली, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जाह्नवी होली खेलती नजर आ रही है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हे

Janhvi Kapoor Holi Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह लगातार अपनी लेटेस्ट फोटो और वीडियो फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। फैंस भी इसे खूब पसंद करते हैं। वहीं अब जाह्नवी ने एक नया वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में जाह्नवी के ऊपर गुलाल उड़ाती नजर आ रही हैं। इसी के साथ वह कैमरे को देखकर मुस्कुरा रही हैं। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं। जाह्नवी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होने लगा है।

इस वीडियो को जाह्नवी ने कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। एक घंटे के अंदर इस वीडियो को 357518 से ज्यादा लाइक्स मिल गए। इस वीडियो पर अब तक 1600 से ज्यादा कमेंट भी आ चुके हैं। एक्ट्रेस को इस गाने के लिए कई लोग बधाई दे रहे हैं। जाह्नवी ने इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ ही कैप्शन दिया है कि, ‘मैं अभी मार्च का इंतजार नहीं कर सकती।’ इसके साथ ही एक्ट्रेस ने घड़ी और दिल का इमोजी भी लगाया है। यूजर्स कमेंट कर जाह्नवी की खूबसूरती के बारे में बात कर रहे हैं। साथ ही उसे सबसे खूबसूरत लड़की बता रहे हैं।

जाह्नवी कपूर बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी हैं। जाह्नवी ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने कई सेलेब्स के साथ काम किया है। उनकी कई फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। जाह्नवी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में जाह्नवी अपने अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में थीं। वह आखिरी बार फिल्म मिली में नजर आई थी।

जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बावल’ की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में वह वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इस फिल्म से जाह्नवी और वरुण की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएगी। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। यह फिल्म 7 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े: पैपराजी पर फिर भड़की Jaya Bachchan, कहा- ऐसे लोगों की नौकरी जानी चाहिए

Latest Posts

spot_img

you may like