Evelyn Sharma ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर दिखाया बेबी बंप, अनांउस की दूसरी प्रेग्नेंसी

'ये जवानी है दीवानी' फेम एवलिन शर्मा दूसरी बार मां बनने वाली है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी है। एक्टर नील नितिन मुकेश, सोनल चौहान और लिसा हेडन सहित इंडस्ट्री के कई सितारों ने अभिनेत्री को शुभकामनाएं दे रहें है

Evelyn Sharma Announces Second Pregnancy: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस एवलिन शर्मा (Evelyn Sharma) दूसरी बार मां बनने वाली है। इस बात की जानकारी एवलिन ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। एवलिन ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। इसी के साथ उन्होंने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। इन फोटोज के सामने आते ही फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं। फैंस अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं। दूसरी बार मां बनने को लेकर एक्ट्रेस काफी एक्साइटेड हैं।

एक्ट्रेस एवलिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ एवलिन ने कैप्शन भी दिया है। एक्ट्रेस ने कहा, ‘अब मैं तुम्हें अपनी बाहों में लेने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती।’ एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि हमारा दूसरा बेबी जल्द ही आने वाला है। फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के कई लोग और उनके दोस्त उन्हें प्रेग्नेंसी की बधाई दे रहे हैं। एक्टर नील नितिन मुकेश, सोनल चौहान और लिसा हेडन सहित इंडस्ट्री के कई सितारों ने अभिनेत्री को उनकी दूसरी गर्भावस्था की बधाई दी है। एक्ट्रेस साल 2021 में पहली बार मां बनीं।

एवलिन ने साल 2021 में डॉक्टर तुषान भिंडी से शादी की और इसी साल उन्होंने अपनी पहली बेटी को जन्म दिया। उन्होंने अपनी बेटी का नाम अवा रानिया भिंडी रखा है। उन्होंने अपनी बेटी के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने अपनी बेटी के पहले बर्थडे पर एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया था। एक्ट्रेस ने इसकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। बेटी के एक साल के होने के बाद एक्ट्रेस दोबारा मां बनी हैं। दूसरी बार माँ बनने के लिए एक्ट्रेस काफी उत्साहित है और काफी खुश है। दूसरी बार मां बनने पर एक्ट्रेस बेहद उत्साहित और बेहद खुश हैं। एक्ट्रेस फिलहाल फिल्मों से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो में देखा गया था।

एवलिन ने रणबीर कपूर के अलावा वरुण धवन समेत कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। उन्होंने ये जवानी है दीवानी, यारियां, कुछ कुछ लोचा है, मैं तेरा हीरो, जब हैरी मेट सेजल जैसी हिंट फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने फिलहाल फिल्मों से ब्रेक ले रखा है। वह अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं।

ये भी पढ़े: Shah Rukh Khan ने फैमेली के लिए रखी Pathaan की स्पेशल स्क्रीनिंग, Aryan-Suhana ने एन्जॉय की फिल्म

Latest Posts

spot_img

you may like