Corona Positive: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स गुरमीत चौधरी और देबीना बोनर्जी हुए कोरोना पॉजिटिव

Gurmeet and Debina Corona Positive: देश भर में कोरोना वायरस (Coronavirus) का प्रकोप बहुत ही तेजी से भड़ता जा रहा है। देश में अब तक कोरोना संक्रमितियों की संख्या 61 लाख पार कर चुकी है। आपको बता दे, कोरोना की चपेट में आम लोगों के साथ-साथ राजनेता, कई बॉलीवुड सेलेब्स और टीवी सितारें भी आ चुके है। इस बीच टीवी पॉपुलर कपल देबीना बोनर्जी (Debina Bonnerjee) और गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Gurmeet and Debina Corona Positive: देश भर में कोरोना वायरस (Coronavirus) का प्रकोप बहुत ही तेजी से भड़ता जा रहा है। देश में अब तक कोरोना संक्रमितियों की संख्या 61 लाख पार कर चुकी है। आपको बता दे, कोरोना की चपेट में आम लोगों के साथ-साथ राजनेता, कई बॉलीवुड सेलेब्स और टीवी सितारें भी आ चुके है। इस बीच टीवी पॉपुलर कपल देबीना बोनर्जी (Debina Bonnerjee) और गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी इन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स को दी। गुरमीत ने ट्विटर पर पोस्ट लिखते हुए कहा कि कोरोना पॉजिटिव पाए तो गए हैं, लेकिन हम ठीक हैं। दोनों ही होम आइसोलेशन में हैं।

गुरमीत चौधरी ने ट्वीट कर लिखा- “मेरी पत्नी देबीना और मैं कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। हम, टचवुड, ठीक हैं और सभी सावधानियां बरत रहे हैं। होम आइसोलेशन में हैं। हमारे कॉन्टैक्ट में जो व्यक्ति आया है वह खुद का टेस्ट करा ले और ध्यान रखे। सभी का शुक्रिया, इतना प्यार देने के लिए।”

Gurmeet and Debina Corona Positive

यही पोस्ट देबीना ने इंस्टाग्राम पर शेयर कर सबको जानकारी दी। कपल के इस पोस्ट पर उनके फैंस और फ्रेंड्स जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसमें मौनी रॉय, रश्मि देसाई और जय भानुशाली शामिल हैं। पिछले कुछ महीनों में कई सेलेब्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हाल ही में श्वेता तिवारी भी कोरोना पॉजिटिव निकली थीं। वह इस समय होम क्वारंटाइन हैं। श्वेता से पहले सारा खान भी कोरोना की चपेट में आ गई थी।

बॉलीवुड सेलेब्स की बात करें तो कुछ समय पहले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि, अब दोनों पूरी तरह से ठीक हैं। मलाइका अरोड़ा को मुंबई में हाल ही में स्पॉट किया गया था। वहीं, अर्जुन कपूर ने प्लाज्मा डोनेट किया है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, आराध्या बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। सभी स्वस्थ हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 61 लाख 45 हजार हो गई है. इनमें से 96,318 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 47 हजार हो गई और 51 लाख 1 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब पांच गुना अधिक है।

Latest Posts

spot_img

you may like