Aishwarya Rai Birthday: एक्ट्रेस के जन्मदिन के इस ख़ास मौके पर देखिये उनकी अनदेखी तस्वीरें

Aishwarya Rai Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) बच्चन आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले ही शोबिज की दुनिया में अपना नाम बना चुकी थीं। सौंदर्य प्रतियोगिता की दुनिया पर राज करने के बाद, उन्होंने 1997 में अभिनय की शुरुआत की और भारत में सबसे सफल हस्तियों में से एक बन गईं। मिस वर्ल्ड रह चुकीं ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने अभिनय से भी हमेशा फैंस के दिल पर राज की। तो चलिए आज एक्ट्रेस के जन्मदिन के इस ख़ास मौके पर देखते हैं उनकी पुरानी तस्वीरों की ख़ास झलक।

आपको बता दे, ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Birthday) ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत कॉलेज के दिनों से ही शुरू कर दी थी। सौंदर्य प्रतियोगिता में अपनी किस्मत आजमाने से पहले वह कई टीवी एड्स में भी दिखाई दी थीं। इसी के साथ ही साल 1994 में, उन्होंने फेमिना मिस इंडिया में प्रवेश किया और सुष्मिता सेन को कम्पटीशन देते नजर आईं।

लेकिन इस प्रतियोगिता में सुष्मिता ने ताज हासिल किया और ऐश्वर्या फर्स्ट रनर-अप बनीं। जिसके बाद ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड 1994 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चली गईं और वहां उन्होंने सभी को हराकर बाजी मारी और मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया।

इसी के साथ ही मिस वर्ल्ड 1994 बनने के बाद ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Debut Film) को कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। हलाकि एक्ट्रेस ने साल 1997 में फिल्म निर्माता मणिरत्नम की तमिल फिल्म इरुवर के साथ एक्टिंग करियर की शुरुवात की। एक्ट्रेस ने फिल्म ‘और प्यार हो गया’ से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखी। जिसके बाद से एक्ट्रेस सफल एक्ट्रेस में से के साबित हुई और बैक टू बैक फैंस के लिए कई हिट फिल्में दी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस (Aishwarya Rai Unseen Photos) को आखिरी बार मणि रत्नम की ब्लॉकबस्टर फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 1 में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने रानी नंदिनी का किरदार निभाया। फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस Rambha की कार का बुरी तरह हुआ एक्सीडेंट, हॉस्पिटल में भर्ती है छोटी बेटी

Latest Posts

spot_img

you may like