Adipurush के टीजर लांच इवेंट पर Kriti Sanon ने अपने किरदार को लेकर जताई काफी ख़ुशी

फिल्म 'आदिपुरुष' के टीजर लांच के मौके पर एक्ट्रेस कृति सेनन ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर बात की साथ ही फिल्म को लेकर अपना उत्त्साह जाहिर किया

Kriti Sanon On Adipurush: कई समय से चर्चाओं में रही फिल्म ‘आदिपुरुष’ का टीजर लांच अयोध्या में बड़े ही धूम-धाम से और बड़े पैमाने पर किया गया। इस मौके पर फिल्म की स्टार कास्ट अयोध्या पहुंची और फिल्म के टीजर लांच इवेंट में शामिल हुई।

इस मौके पर कृति सेनन ने अयोध्यावासियों से बात करते हुए पहले तो इवेंट में लेट आने के लिए माफ़ी मांगी और उसके बाद अपनी इस फिल्म को लेकर बात की। इस फिल्म में जानकी का किरदार निभा रही कृति ने अपनी इस किरदार को लेकर अपनी ख़ुशी जाहिर की। साथ ही फिल्म के बाकि कलाकारों के बारे में भी बात की।

फिल्म का टीजर रिलीज़ होते ही फिल्म काफी चर्चाओं में आ गई है। फिल्म में साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ कृति सेनन और सैफ अली खान भी नजर आएँगे।

ये भी पढ़े: Sonakshi Sinha ने अपने स्टाइलिश अंदाज से जीता सबका दिल, ऑरेंज कोट में तस्वीर हुई वायरल

Latest Posts

spot_img

you may like