Naagin 6 में होगी Shamita Shetty की धमाकेदार एंट्री, Tejasswi Prakash को देंगी कड़ी टक्कर

Shamita Shetty In Naagin 6 : बिग बॉस विनर और टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) इन दिनों सुपरनैचुरल शो नागिन 6 (Naagin 6) में नजर आ रही हैं। बता दें कि टीआरपी लिस्ट में लगातार इस शो की रेटिंग गिरती ही चली जा रही है। यह देखकर कहना गलत नहीं होगा कि नागिन 6 अब बंद होने के कगार पर आ चुका है। वही मेकर्स भी इस शो को बंद होने से बचाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही नागिन 6 में 20 साल का लंबा लिप आया। इस सीरियल में लिप आने के बाद मेकर्स ने इस सीरियल की कहानी के साथ इसकी स्टारकास्ट को ही बदल दिया है।

खबरों के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि तेजस्वी प्रकाश के शो नागिन 6 (Naagin 6) में अब बिग बॉस फेम शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) की धमाकेदार एंट्री होने वाली है। वहीं अब इसी बीच एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इसको लेकर खुलासा किया है। शमिता शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है और लिखा कि, ‘मैं नागिन 6 का हिस्सा नहीं बनने वाली हूं। यह खबर पूरी तरह से गलत है , अफवाह फैलाना बंद करें।’ शमिता शेट्टी के इस पोस्ट से अब यह साफ हो गया है कि वह इस शो का हिस्सा नहीं होने वाली है।

दरअसल आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) और उनके बॉयफ्रेंड राकेश बापट (Raqesh Bapat) का ब्रेकअप हुआ था। इन दोनों की मुलाकात बिग बॉस के घर में हुई थी और यही सही एक दूसरे के प्यार में डूब गए थे। एक दूसरे से ब्रेकअप के बाद शमिता शेट्टी और राकेश बापट एक म्यूजिक वीडियो में एक साथ नजर आए। वहीं शमिता शेट्टी और राकेश बापट की जोड़ी को पसंद करने वालों का इनकी ब्रेकअप ने दिल तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : EXCLUSIVE: फिल्म ‘Chup’ की शूटिंग के दौरान Dulquer Salman ने Sunny Deol और Pooja Bhatt से सीखी हैं ये ख़ास बातें

Latest Posts

spot_img

you may like