Jugjugg Jeeyo: Varun Dhawan और Kiara Advani ने मुंबई मेट्रो में खाया वड़ा-पाव, लोगो ने किया जमकर ट्रोल 

24 जून से रिलीज़ की जा रही फिल्म 'जुग जुग जियो' को लेकर फिल्म के कास्ट जमकर प्रमोशन कर रहे है, ऐसे में फिल्म की टीम ने मुंबई मेट्रो में किया सफर और खाया वड़ा-पाव, देखे वीडियो

Jug Jugg Jeeyo: 24 जून को रिलीज़ होने जा रही फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के प्रमोशन में फिल्म कास्ट जमकर जुट गए है। फिल्म के स्टार कास्ट वरुण धवन कियारा आडवाणी और अनिल कपूर को अक्सर ही फिल्म के प्रमोशन के दौरान देखा जा रहा है। हाल ही में वरुण धवन , कियारा आडवाणी और अनिल कपूर ने फिल्म  के दौरान मुंबई मेट्रो का सफर किया। यही नहीं इसी दौरान दोनों कलाकारों को वड़ा-पाव  खाते हुए भी देखा गया। वड़ा-पाव खाने का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हुआ वैसे ही यूजर्स ने वरुण और कियारा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

फिल्म के प्रमोशन को लेकर कलाकार नए- नए तरीके अक्सर ही अपनाते है और इस बार फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की टीम ने मुंबई मेट्रो में सफर किया। जैसे ही उनके मेट्रो में सफर करने का वीडियो वायरल हुआ वैसे ही फैंस  कमैंट्स की भरमार लग गई। एक यूजर ने लिखा ” पता नहीं है क्या की मेट्रो में खाना नहीं खाते है। ” वही दूसरे ने लिखा ” मेट्रो में खाना अलाउड है क्या ?

वरुण धवन और कियारा आडवाणी के मुंबई मेट्रो में वड़ा-पाव खाने पर लोगो ने दोनों कलाकारों की जमकर टांग खिचाई की है। आपको बता दे की फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में वरुण धवन एयर कियारा आडवाणी के साथ अनिल कपूर,नीतू कपूर और मनीष पॉल भी नजर आएँगे।  फिल्म चर्चाये काफी तेज फिल्म के रिलीज़ को लेकर दर्शक काफी इंतजार कर रहे है। 

कियारा आडवाणी की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचा चुकी है। कार्तिक आर्यन के साथ कियारा की जोड़ी को लोगो ने खूब पसंद किया है। और अब लोगो की नजर इस फिल्म पर है।

ये भी पढ़े: जाने कौन हैं Rakshit Shetty? जिसने परदे पर दिखाया कुत्ते और इंसान का अनोखा और प्यारा रिश्ता

Latest Posts

spot_img

you may like