Prithviraj Trailer Out: अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का दमदार ट्रेलर जारी, मानुषी छिल्लर का अंदाज देख पिघल जाएगा आपका दिल

अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर स्टारर इस फिल्म का दमदार ट्रेलर जारी कर दिया है।दोनों के फैंस ट्रेलर देखने के बाद अब फिल्म देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

Prithviraj Trailer Out: बॉलीवुड के खिलाड़ी एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म पृथ्वीराज (Prithviraj) को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। उनकी की यह फिल्म काफी समय से अपनी रिलीज के इंतजार में हैं। इसी कड़ी में फिल्म के मेकर्स ने सोमवार यानी 9 मई को अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillarस्टारर इस फिल्म का दमदार ट्रेलर जारी कर दिया है। दोनों के फैंस ट्रेलर देखने के बाद अब फिल्म देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

इस फिल्म के ट्रेलर में अक्षय कुमार (Akshay Kumar Movies) को पृथ्वीराज चौहान के किरदार में देखा जा सकता हैं। वहीं, पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोगिता की भूमिका में काफी जच रही हैं। ट्रेलर को साफ पता चल रहा है कि फिल्म की कहानी सम्राट पृथ्वीराज चौहान और राजकुमारी संयोगिता की प्रेम कहानी पर आधारित है। इसके अलावा फिल्म के ट्रेलर में 1191 और 1192 में हुए पृथ्वीराज चौहान और मोहम्मद गौरी के बीच के तराइन के युद्ध की भी झलक देखने को मिली।

अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के अलावा ट्रेलर में एक्टर सोनू सूद कवि चंद्रवरदाई के किरदार में दिखाई दिए। वहीं, अभिनेता संजय दत्त काका कान्हा की भूमिका में दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। साथ ही आशुतोष राणा जयचंद और मानव विज मोहम्मद गौरी के किरदार में नजर आए। इसके अलावा फिल्म में साक्षी तंवर, ललित तिवारी भीअहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। फिल्म पृथ्वीराज को डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित किया गया है।

फिल्म के ट्रेलर में लोगों को अक्षय कुमार का शाही अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। इस फिल्म में अक्षय के प्यार के रंग में रंगी मानुषी छिल्लर का लुक और अभिनय भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। अक्षय कुमार की इस फिल्म के ट्रेलर में शानदार वीएफएक्स देखने को मिला है। ऐसे में अब फिल्म के ट्रेलर के बाद फैंस बेसब्री से फिल्म के इंतजार में हैं। अब देखना यह होगा कि फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचाने में कामयाब रहती है या नहीं। फिल्म के ट्रेलर रिलीज की जानकारी देते हुए अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। ट्रेलर की एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, शौर्य और वीरता की अमर कहानी… यह है कहानी सम्राट पृथ्वीराज चौहान की।

फिल्म की रिलीज की बात करें तो यशराज फिल्म के बैनर तले बनी इस फिल्म को इस साल 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म बीते कई समय से अपने रिलीज में इंतजार में हैं। दरअसल, फिल्म को पहले साल 2020 में दिवाली में रिलीज किया जाना था। लेकिन लॉकडाउन के कारण इसकी शूटिंग पूरी नहीं हो सकी और फिर कोरोना के कारण फिल्म की रिलीज बार-बार टलती गई। हालांकि, अब यह फिल्म अगले महीने हिंदी, तमिल और तलुगू में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: Sonakshi Sinha Engagement: सोनाक्षी सिन्हा ने चुप चाप कर ली सगाई, तस्वीर देख फैंन्स हुए हैरान 

Latest Posts

spot_img

you may like