Lock Upp Contestants: सिजलिंग और स्टनिंग पूनम पांडे हैं कंगना रनौत के ‘लॉक अप’ की तीसरी कंटेस्टेंट!

निर्माताओं ने पुष्टि कर दी है कि पूनम पांडे, कंगना के 'लॉक अप' में निशा रावल और मुनाव्वर फारुकी के साथ शामिल होने वाली तीसरी कैदी होंगी।

Lock Upp Contestants Name: ऑल्ट बालाजी (Alt Balaji) और एमएक्स प्लेयर (MX Player) पर प्रसारित होने वाले बहुप्रतीक्षित रियलिटी शो ‘लॉक अप’ (Lock Upp) को लेकर चर्चा दिनों दिन बढ़ रही है। मुंबई में हुए ग्रैंड लॉन्च में शो होस्ट के रूप में उग्र कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की घोषणा करने के बाद से, दर्शक अपनी स्क्रीन पर एक्शन, ड्रामा और गॉसिप देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

अगले प्रतियोगी के बारे में कई अफवाहों और अटकलों के बीच, निर्माताओं ने पुष्टि कर दी है कि पूनम पांडे (Poonam Pandey), कंगना के ‘लॉक अप’ में निशा रावल और मुनाव्वर फारुकी के साथ शामिल होने वाली तीसरी कैदी होंगी। मॉडलिंग और इंटरनेट की दुनिया में एक लोकप्रिय नाम पूनम ने 2013 में नशा के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। उनके नाम ने निस्संदेह इस निडर कैप्टिव रियलिटी सीरीज़ में अधिक चमक और ग्लैमर जोड़ दिया है, जिससे हॉटनेस का स्तर एक पायदान ऊपर चला गया है।

पूनम पांडे ने साझा किया, “मैं सभी को यह बताते हुए बहुत उत्साहित हूं कि मैं भारत के सबसे बड़े कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘लॉक अप’ का हिस्सा हूं। मुझे नहीं पता कि वहां क्या होगा क्योंकि मैंने जो कुछ भी पढ़ा है और शो के बारे में देखा है, मैं समझ गयी हूं कि मुझे अपनी बेसिक जरूरतों के लिए भी टास्क करना होगा और इस लॉक-अप में कोई लक्ज़री नहीं है। इसलिए मुझे नहीं पता कि मैं इसे कैसे सर्वाइव करूंगी, लेकिन मैं इसके लिए नर्वस और उत्साहित दोनों हूं।”

इस शो को बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत होस्ट करेंगी। इसमें 16 कॉन्ट्रोवर्शियल सेलेब्रिटीज़ उन सुविधाओं के बिना महीनों तक जेल में बंद रहेंगे जिन्हें हम आम तौर पर ‘फ़ॉर ग्रांटेड’ लेते हैं।

यह शो 27 फरवरी 2022 में प्रीमियर के लिए तैयार है। ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर इस शो को अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर 24×7 लाइव स्ट्रीम करेंगे और दर्शकों को प्रतियोगियों के साथ सीधे बातचीत करने की भी अनुमति देंगे।

ये भी पढ़ें: ‘Ridiculous’: जानिए क्या है उर्वशी रौतेला के ‘लव बाइट’ की पूरी बात? एक्ट्रेस ने यू निकाली अपनी भड़ास

Latest Posts

spot_img

you may like