Bhojpuri Holi Song: निरहुआ और आम्रपाली का होली स्पेशल गाना ‘यूपी बिहार के होली’ रिलीज के साथ ही हो रहा वायरल, सॉन्ग देखकर फैंस भी झूम रहे है

भोजपुरी फिल्मो के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी अपना नया होली सॉन्ग लेकर आये है जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे है

Dinesh Lal-Amrapali Dubey Holi Song: भोजपुरी जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे का होली स्पेशल गाना ‘यूपी बिहार के होली’ ने धूम मचा दी है। होली का समय आ रहा है, जिससे पहले निरहुआ और आम्रपाली ने अपने इस गाने से होली का माहौल बना दिया है। यह गाना इतना मजेदार है कि यह सभी को झूमने पर मजबूर कर देगा।

इस गाने में लंबे समय बाद फिर से निरहुआ और आम्रपाली की केमेस्ट्री का जलवा देखने को मिल रहा है। इस गाने में यूपी से लेकर बिहार तक को सैर हो जाती है और पता चलता है कि वहां लोग कैसे धूमधाम से रंगों के त्योहार होली को सेलिब्रेट करते हैं।

निरहुआ ने यह होली स्पेशल गाना ‘यूपी बिहार के होली’मशहूर सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका के साथ मिलकर गाया है। निरहुआ ने कहा कि यह गाना बेहद खास और मजेदार है। इसे हर किसी को सुनना चाहिए। जो लोग भोजपुरी और होली के बारे में गलत समझ रखते हैं, वो तो खास कर सुने हीं। आप भी अपने कदम रोक नहीं पाएंगे। इस गाने के जरिये हम होली के प्रेम वाले रंग में आपके मिजाज को डुबाने आये हैं।

आपको बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली का गाना ‘यूपी बिहार के होली’ निरहुआ ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने में म्यूजिक आशीष वर्मा का है। लिरिक्स प्यारे लाल यादव का है। पीआरओ यू एन एन मीडिया रंजन सिन्हा हैं। गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी हमेशा ही दर्शको को खूब पसंद आती है और ऐसे में बात जहा होली की हो तो दर्शको को इस जोड़ी और भी ज्यादा पसंद आती है। निरहुआ और आम्रपाली के होली सॉन्ग अक्सर ही होली के मौके पर आते है और फैंस को झूमने पर मजबूर कर देते है।

ये भी पढ़े: Bhojpuri Song: आ गया सुपर हॉट पाखी हेगड़े और देसी स्टार समर सिंह का ‘कमरिया ऑटोमेटिक लेफ्ट राइट’ गाना, वीडियो में दिखा एक्ट्रेस का…

Latest Posts

spot_img

you may like