Pawan Singh Song: कपकपाती सर्दी में पवन सिंह लेकर आये हैं ‘जाड़ा में सहारा’, सॉन्ग मचा रहा है खूब बवाल

भोजपुरी फिल्मो के पावरस्टार पवन सिंह का नया गाना 'जाड़ा में सहारा' का ऑडियो रिलीज़ किया गया है। गाने में पवन सिंह की आवाज़ के लोग दीवाने हो रहे है

Pawan Singh Latest Song: पूरे देश में इस समय जबरदस्त जाड़ा पड़ रहा है, इस ठिठुरती सर्दी में भोजपुरी सिनेमा के रिकॉर्ड मशीन पॉवर स्टार पवन सिंह एक बवाल गाना लेकर आए हैं “जाड़ा में सहारा”। यह हंगामा मचाने वाला जाड़ा स्पेशल सांग ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन से रिलीज हो कर लोकप्रिय हो रहा है। गाने को लाखों व्यूज मिल रहे हैं।


पवन सिंह ने इस धमाल सांग का लिंक सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है ”जाड़ा में सहारा जाड़ा स्पेशल सांग सिर्फ ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन पर देखें।” रेकॉर्ड मशीन पवन सिंह के इस सांग का अभी सिर्फ ऑडियो आउट हुआ है जल्द ही इसका वीडियो भी रिलीज किया जाएगा।

पॉवर स्टार पवन सिंह की फ़िल्म हो या उनके गाने हों रिलीज होते ही बवाल मचा देते हैं। उनके सांग यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में आ जाते हैं। पवन सिंह का यह ब्लास्ट सांग जाड़ा में सहारा भी जबरदस्त हंगामा मचा रहा है। इस गाने का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर भोजपुरिया दर्शको द्वारा काफी पसंद किया गया था जिसमे पवन सिंह और ऎक्ट्रेस का रोमांटिक अंदाज दिख रहा है। यह गाना ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

इस गाने को पवन सिंह ने खूबसूरत आवाज में गाया है। इसके खूबसूरत गीत लिखे हैं प्रिंन्स प्रियदर्शी ने और म्यूज़िक दिया है प्रियांशू सिंह ने। माता पिता और अजीत सिंह का आशीर्वाद है। निर्माता राजकुमार सिंह हैं जबकि कांसेप्ट दीपक सिंह का है, अमित सिंह का सहयोग है।पवन सिंह इन दिनों अपनी नयी फिल्म की शूटिंग लंदन में कर रहे है। अपनी फिल्म की शूटिंग के बीच में अपने नए गाने को प्रमोट भी कर रहे है। सोशल मीडिया के माध्यम से अपने नए गाने के बारे में लोगो को बता रहे है।

ये भी पढ़े: Bhojpuri Song: बसंत ठाकुर का धमाल मचाने वाला गाना ‘बलमुआ हिप्पी वाला’ हुआ रिलीज

Latest Posts

spot_img

you may like