Bhojpuri Song: यामिनी सिंह के नैनो के दीवाने हो गए अरविन्द अकेला कल्लू, खास अंदाज में किया प्यार का इजहार

भोजपुरी फिल्मो के युवा स्टार अरविन्द अकेला कल्लू और यामिनी सिंह की फ़िल्म विजेता का गाना “तोहार नैना नैनीताल के झील” हुआ रिलीज

Arvind Akela Kallu New Song: वर्ल्डवाइड चैनल एवं जीतेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत अरविन्द अकेला कल्लू और यामिनी सिंह के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म विजेता का वीडियो सांग “तोहार नैना नैनीताल के झील” वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हो गया है। जिसमें दोनों सितारों का डांस और इनकी केमिस्ट्री गजब है।

इस गाने में युवा दिलों की धड़कन सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू रोमांटिक मुड़ में हैं। उनका साथ दे रही यामिनी सिंह भी इस गाने में काफी खूबसूरत दिख रही है। कल्लू और यामिनी सिंह की जोड़ी जब भी साथ आती है तब ही काफी धमाल मचाती है। इन दोनों की जोड़ी ने कई फिल्मे एक साथ की है और पहली ही फिल्म से दोनों दर्शको को खूब पसंद आयी है।

निर्माता रत्नाकर कुमार की इस फिल्म का यह गाना (Arvind Akela Kallu New Song) अरविन्द अकेला कल्लू ने गाया है। गीत आजाद सिंह ने लिखा है और संगीत स्व.श्याम आज़ाद का है।इस फ़िल्म में भरपूर एक्शन, रोमांस, इमोशन और ड्रामा है। फ़िल्म की कहानी और इसका फिल्माकंन बेहद स्तरीय लग रहा है। इस गाने में यामिनी सिंह और अरविन्द अकेला कल्लू दोनों ही बेहद खूसबूरत नजर आ रहे है। दोनों की जोड़ी बड़े परदे पर इस फिल्म से काफी धमाल मचाने वाली है।

इस सिनेमा की स्टोरी स्पोर्ट्स ड्रामा पर आधारित कहानी है। भोजपुरी में खेल पर आधारित फिल्में बहुत कम ही बनती हैं और यह फ़िल्म तो दर्शकों के रौंगटे खड़े कर देने वाली है। खेलकूद पर आधारित यह फिल्म दर्शकों के लिए काफी ताजातरीन विषय है, जोकि भरपूर फुल एंटरटेनिंग है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार, निर्देशक पराग पाटिल, लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। संगीतकार गीतकार श्याम देहाती व आजाद सिंह हैं।

ये भी पढ़े: Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव अब टी-सीरीज के लिए करेंगे एल्बम, भूषण कुमार से मिलकर बोले- अब जो होगा बड़ा होगा

Latest Posts

spot_img

you may like