Pahalgam Attack पर फूटा बॉलीवुड का गुस्सा, बोले आतंकियों को सबक सिखाए सरकार, जानिए क्यों Amitabh Bachchan हो रहे हैं ट्रोल का शिकार

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हैं। जिनका इलाज पास के ही अस्पताल में चल रहा है। जानते हैं इसे लेकर बॉलीवुड की क्या प्रतिक्रिया रही है

Bollywood Strongly Condemns Pahalgam Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हैं। जिनका इलाज पास के ही अस्पताल में चल रहा है। मंगलवार की दोपहर हुए इस हमले को लेकर जहां पूरे देश में आक्रोश है, वहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई देशों ने इस हमले पर अपनी संवेदना भारत और मृतक परिवारों के प्रति जाहिर की है और आतंकियों को कड़ा सबक सिखाने के लिए भारत और पीएम मोदी का समर्थन करने की बात भी कही है। केंद्र सरकार जहां इस हमले की समीक्षा कर रही हैं, वहीं सुरक्षा ऐजेंसियां भी जांच पड़ताल में जुट गई हैं। इधर बॉलीवुड में भी इस हमले को लेकर सितारे आक्रोशित हैं। जानते हैं बॉलीवुड ने इस आतंकी हमले को लेकर क्या कुछ कहा है। सबसे अचरज वाली बात ये है कि अमिताभ बच्चन ने इस हमले पर अपने सोशल मीडिया पर कुछ नहीं लिखा है सिर्फ ट्विट नंबर डाल कर छोड़ दिया है। जिसके लिए यूजर्स उनकी आलोचना कर रहे हैं।

फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि उन्होंने हमारे लोगों को बेरहमी से मारा। इसे माफ नहीं किया जा सकता, इन आतंकवादियों को पता होना चाहिए कि हम चुप नहीं बैठेंगे। हमें जवाबी कार्रवाई करनी होगी, मैं हमारे प्रधानमंत्री पीएम मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह जी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से अनुरोध करता हूं कि उन्हें वह सजा दी जाए जिसके वे हकदार हैं। अक्षय कुमार ने लिखा है कि पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूँ। इस तरह से निर्दोष लोगों की हत्या करना सरासर दुष्टता है। उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूँ।

इसके अलावा अजय देवगन ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बारे में सुनकर स्तब्ध हूँ। पीड़ित और उनके परिवार निर्दोष थे और जो हुआ वह दिल दहला देने वाला और पूरी तरह से दुष्ट है। मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ उनके साथ हैं। इन सबके बीच सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की पोस्ट मजाक का शिकार बन रही है। जिसमें सीनियर बच्चन ने एक्स पर सिर्फ ट्विट नंबर डाला है। कुछ लिखा नहीं है। कुछ लोग इसे खामोशी समझ रहे हैं। तो कुछ ने राजनीतिक एंगल निकालते हुए लिखा है कि जया बच्चन की वजह से बिग बी ने कुछ नहीं लिखा है।

इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के विंग द रजिस्टेंट फ्रंट यानी TRF ने ली है। फायरिंग के बाद आतंकी भाग निकले। इंटेलिजेंस सूत्रों ने बताया कि पहलगाम अटैक में दो फॉरेन टेररिस्ट और दो लोकल आतंकी शामिल थे। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पर्यटकों को गोली मारने से पहले आतंकियों ने उनके नाम पूछे और कलमा भी पढ़वाया। इनमें एक UP के शुभम द्विवेदी थे, जिनका नाम पूछने के बाद आतंकियों ने उनके सिर में गोली मार दी।

ये भी पढ़े: Karthi की लीड भूमिका से सजी स्पाई थ्रिलर फिल्म Sardar 2 का हिंदी प्रोलॉग हुआ रिलीज, P. S. Mithran की इस फिल्म में है…

Latest Posts

spot_img

you may like