मुझे 600-800 करोड़ की फिल्म नहीं बनानी, जल्द ही देखिए फिल्ममेकर Nikkhil Advani का धमाकेदार इंटरव्यू सिर्फ लहरें रेट्रो पर

साल 2003 में धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म कल हो ना हो के जरिए निखिल ने अपने निर्देशन करियर की शुरूआत की और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। निखिल से हाल ही में सीनियर मोस्ट जर्नलिस्ट भारती एस प्रधान ने लहरें रेट्रो के लिए खास बातचीत की है। जिसमें फिल्म मेकर ने कई खुलासे किए हैं

Nikkhil Advani’s Latest Lehren Interview: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में निखिल आडवाणी को बतौर निर्देशक व फिल्ममेकर जाना जाता है। निखिल आडवाणी ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत बतौर सहायक निर्देशक के तौर पर की थी। शुरूआती दौर में निखिल ने अजीज मिर्जा,सईद मिर्जी,कुंदन शाह और धर्मा प्रोडक्शन की कई फिल्मों में सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया है। धर्मा प्रोडक्शन के साथ निखिल आडवाणी कुछ कुछ होता है और कभी खुशी कभी गम जैसी फिल्मों में सहायक और यशराज की मोहब्बतें में भी वो सहायक रहे। इसके बाद साल 2003 में धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म कल हो ना हो के जरिए निखिल ने अपने निर्देशन करियर की शुरूआत की और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। निखिल से हाल ही में सीनियर मोस्ट जर्नलिस्ट भारती एस प्रधान ने लहरें रेट्रो के लिए खास बातचीत की है। जिसमें फिल्म मेकर ने कई खुलासे किए हैं।

निखिल आडवाणी ने अपने इस इंटरव्यू में अपने करियर के शुरूआती दौर, करण जौहर के साथ दोस्ती और धर्मा प्रोडक्शन, हीरू जौहर और यशराज फिल्म्स के साथ काम करने अनुभवों को शेयर किया है। जिसमें फिल्ममेकर ने करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शन को छोड़ना अपनी सबसे बड़ी गलती करार दिया है। अपने इसी इंटरव्यू में निखिल ने धर्मा प्रोडक्शन के बुरे दौर के बारे में बात करते हुए कहा कि अग्निपथ के समय धर्मा प्रोडक्शन की हालत काफी खराब थी। धर्मा प्रोडक्शन की हालत देख करण जौहर की मां हीरू जौहर की हालत खराब हो गई थी। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने अग्निपथ के साथ धर्मा की काफी मदद की थी और फिल्म में काम करने के लिए अपने डेट्स आसानी से मुहैया करा दिए थे।

अपनी इसी इंटरव्यू में निखिल ने ये भी खुलासा करते हुए कहा कि उन्होने अपनी शुरूआत शाहरुख खान के साथ फिल्म कल हो ना हो से की थी। उसके बाद सलमान खान के साथ फिल्म बनाई और फिर अक्षय कुमार व जॉन अब्राहम को लेकर वो फिल्में बनाने लगे। सलमान खान के साथ अपने फिल्मी रिश्ते पर निखिल ने कहा कि उनके साथ फिल्म नहीं चली और फिर हमने सलमान खान के प्रोडक्शन की फिल्म हीरो में साथ में काम किया। सलमान खान के साथ वो पार्टी करते हैं, साथ में चाय व ड्रिंक भी करते हैं। उनके साथ दोस्ताना रिश्ते भी हैं लेकिन वो अब कभी सलमान खान को लेकर फिल्म नहीं बनाएंगे।

निखिल आडवाणी मे अपने इसी बातचीत में ये भी कहा कि वो कभी 600-800 करोड़ वाली फिल्म नहीं बनाने की सोचते हैं। उनके मुताबिक वो इतने पैसों का क्या करेंगे। निखिल आडवाणी के साथ लहरें रेट्रो का ये पूरा इंटरव्यू आप 12 फरवरी को देख सकते हैं। जिसमें निखिल आडवाणी ने और भी कई रोचक तथ्य उजागर किए हैं।

ये भी पढ़े: Saif Ali Khan ने अपने हमले को लेकर पहली बार किया रिएक्ट, बोले उन्हे नहीं पता था कि हमलावर के पास चाकू है, जानिए…

Latest Posts

spot_img

you may like