Amitabh Bachchan के इस Cryptic Post ने बढ़ाई फैन्स की बेचैनी, बोले प्लीज ऐसी बातें आप शेयर ना किया करें

सदी के महानायक ने अपने सोशल मीडिया पर ऐसा कुछ लिखा दिया है। जो सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बन गया है

Amitabh Bachchan Cryptic Post Sparks Buzz: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में सदी के महानायक ने अपने सोशल मीडिया पर ऐसा कुछ लिखा दिया है। जो सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा तो बन ही गया है, साथ ही साथ फैन्स अपने चहेते सितारे से दोबारा ऐसी पोस्ट न शेयर करने की अपील भी कर रहे हैं। तो चलिए आखिर जानते हैं कि सदी के महानायक ने अपने सोशल मीडिया पर ऐसा क्या लिखा दिया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

अमिताभ बच्चन ने पोस्ट में क्या लिखा है:

अमिताभ बच्चन उम्र के इस पडाव पर भी काफी मेहनत करते हैं। जिस उम्र में सभी घर पर बैठ जाते हैं। उस 82 साल की उम्र में भी सीनियर बच्चन काफी काम कर रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाले बिग बी ने आधी रात को अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसे लेकर फैन्स चिंतिंत हो गए हैं और अपने पसंदीदा एक्टर से ऐसी पोस्ट फिर से शेयर ना करने की अपील भी कर रहे हैं। दरअसल सदी के महानायक ने अपने पोस्ट में लिखा है कि अब जाने का समय आ गया है। ऐसे में यूजर्स एक दूसरे से ही बिग बी के सेहत का हाल पूछ रहे हैं कि आखिर उनके महानायक को क्या हो गया है। वो ठीक तो हैं ना।

महानायक के इस पोस्ट से फैन्स की बेचैनी बढ़ी:

जाने का समय आ गया है, पोस्ट को लेकर यूजर्स तरह तरह के कयास लगा रहे हैं। कोई कह रहा है कि काम से निकलते वक्त अमिताभ बच्चन ने ऐसा पोस्ट किया होगा। तो कोई उनकी सेहत को लेकर सवाल कर रहा है कि आखिर हिंदी सिनेमा के एंग्रीयंग मैन ने ऐसी पोस्ट क्यों शेयर की। फैन्स ने अपने पसंदीदा अभिनेता से ये भी अपील की है कि प्लीज ऐसी पोस्ट ना डाला करें। एक यूजर ने लिखा है कि सर जी ऐसा क्या लिखा रहे हैं आप, हमे इसका मतलब भी समझाएं। एक दूसरे ने लिखा है कि सर जी आपको क्या हो गया है। हालाकि सीनियर बच्चन ने अभी तक इसका रिप्लाई नहीं किया है कि आखिर उन्होने इस तरह का पोस्ट क्यों किया है।

बिग बी की आने वाली फिल्में:

सदी के महानायक की पहले कल्की 2898 रिलीज हुई और उसके बाद रजनीकांत के साथ वेटियन में नजर आए थे। फिलहाल वो कौन बनेगा करोड़पति के 16वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें, तो वे नीतेश तिवारी की रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर रामायण और इसके बाद आँखें 2 में भी नजर आ सकते हैं। इसके अलावा कल्की 2898 का पार्ट 2 भी हम उन्हे आने वाले दिनों में देख सकते हैं।

ये भी पढ़े: Loveyapa Celebs Review: Junaid और Khushi की इस फिल्म का रिलीज पहले जानिए Javed Akhtar और Janhvi Kapoor को कैसी लगी फिल्म

Latest Posts

spot_img

you may like