Kartik Aaryan को फिल्म इंडस्ट्री में 12 साल हुए पूरे, जानें कैसे नेपोटिज्म के बावजूद भी बने बॉलीवुड के सुपरस्टार

12 years of Kartik Aaryan in Bollywood  how he became  superstar: कार्तिक आर्यन बॉलीवुड में अब  ऐसा नाम है, जिसे हर कोई जानता है। ग्वालियर जैसे छोटे शहर से आए इस लड़के ने  बॉलीवुड में अपना एक अलग ही मुकाम बना लिया है। कार्तिक जिनको बॉलीवुड में अब 12 साल पूरे हो गए हैं। कार्तिक ने साल साल 2011 में मल्टीस्टारर फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। कार्तिक की यह फिल्म 20 मई 2011 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। नई स्टारकास्ट और नए डायरेक्टर के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। 

लेकिन इस हिट फिल्म के बाद कार्तिक ने लगातार दो बड़ी फ्लॉप फिल्में दी, जिससे लग रहा था कि वे अब बॉलीवुड में टिक नहीं पायेंगे। उनके समय रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर जैसे एक्टर्स स्टार बन गए थे, लेकिन कार्तिक अभी स्टार्स की लिस्ट में शामिल नहीं हो पाए थे। हालांकि, चार साल बाद कार्तिक की पहली फिल्म का सीक्वल ‘प्यार का पंचनाम 2’ आया और यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहा, जिससे कार्तिक एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए। लेकिन उन्हें असली सफलता जाकर मिली साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ से, यह कार्तिक की पहली 100 करोड़ रुपए कमाई करने वाली फिल्म थी। 

कार्तिक को सुपरस्टार बनाने में तीन लोगों का बड़ा हाथ, पहला निर्देशक लव रंजन, दूसरा सारा अली खान और तीसरे खुद कार्तिक आर्यन। कार्तिक को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले लव रंजन ही थे। लव ने कार्तिक को तीन बड़ी फिल्में प्यार का पंचनामा, प्यार का पंचनामा 2 और सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी फिल्में दी है। जब कार्तिक साल 2018 में सोनू के टीटू की स्वीटी से एक स्टार के रूप में स्थापित हो गए, तो इसी दौरान स्टारकिड सारा अली खान ने उन्हें करण जौहर के शो कॉफी विद करण में कार्तिक के साथ डेट करने की बात कह दी। सारा की इस बयान से कार्तिक और भी लाइमलाइट में आए और इसके अलावा अलावा कार्तिक ने सोनू  के टीटू की स्वीटी के बाद से काफी सही फिल्मों का चयन भी किया है, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं। 

ये भी पढ़ें: Hrithik Roshan ने War 2 में Jr. NTR का किया स्वागत, बोले युद्धभूमि में मिलते हैं

Latest Posts

spot_img

you may like