अरविन्द अकेला कल्लू ने दिया ऐसा चैलेंज जिसे पूरा कर पाना है काफी मुश्किल

“भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों कई कलाकार एक दूसरे को कोई न कोई चैलेंज दे रहा है,कोई रोटी बनाओ चैलेंज दे रहा है तो कोई गमछा चैलेंज लेकिन इन सबसे हटकर एक चैलेंज दिया है युवा स्टार अरविन्द अकेला कल्लू ने .कल्लू पूरी तरह से गंजेइ हो गए है और साथ ही अपनी दाढ़ी भी हटवा दिए है और यही चैलेंज उन्होंने भोजपुरी के कई कलाकारों को पूरा करने के लिए दिया है.
अरविन्द अकेला कल्लू इन दिनों अपने गांव में अपने परिवार के साथ है और लॉकडाउन के चलते वे कुछ न कुछ नया कर रहे है.हाल ही में उन्होंने कई गरीब गांव वालो के बिच राशन बटवाया था.
अक्सर फिल्म और एल्बम की शूटिंग में व्यस्त रहनेवाले कल्लू अब अपने फैंस के बिच लाइव वीडियो के जरिये आये है और अपनी दिल की बात शेयर करते है. “

Latest Posts

spot_img

you may like